फ्लाइट में त्रिशूल लेकर चढ़ीं राधे मां, मचा बवाल
मुंबई। दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने जैसे आरोपों में घिरी गॉडमदर राधे मां एक और विवाद में तब फंस गईं जब संडे को वह औरंगाबाद से मुंबई जाने वाले विमान में त्रिशूल लेकर सवार हो गईं, जिस पर यात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई। रविवार को उड़ान के दौरान राधे मां त्रिशूल लेकर ही विमान में बैठ गई थीं।
आमतौर पर यात्रियों को ऐसी चीजें साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी जाती है, क्योंकि यह उड्यन विभाग का नियम है और वो हर किसी पर लागू होता है, ऐसे में राधे मां पर इतनी कृपा क्यों, इस बात को लेकर यात्रियों ने कड़ा विरोध जताया।
लेकिन इस मामले में एयरपोर्ट विभाग ने बड़ा ही अजीब सा जवाब दिया है,उसने कहा है कि हमने राधे मां को त्रिशूल लेकर इसलिए जाने दिया क्योंकि त्रिशूल में धार नहीं थी और ऐसा करने से कोई नियम नहीं टूटता है। लेकिन इस पर भी यात्रियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो और ज्यादा भड़क गये।
<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/smNqu0CmoYg" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
हालांकि इस मामले में राधे मां के प्रवक्ता ने सारी बातों को ही झूठा साबित कर दिया उन्होंने कहा कि यह सबकुछ मां को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications