शिल्पा शेट्टी के पापा को बाबा ने लगाया 2 करोड़ कर चूना, गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता से 2 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से ठगी करने वाले बाबा को गिरफ्तार किया है जिसका नाम देवेंद्र गुज्जर है। देवेंद्र हस्तिनापुर के रानीकलन गांव का रहने वाला है और उसने शिल्पा शेट्टी के पिता को हर्बल दवाइयों की यूनिट के नाम पर चूना लगाया था।

जानकारी के मुताबिक शिल्पा के पिता ने देवेंद्र गुज्जर को कंपनी का सीईओ बना दिया था। वो लगातार पैसों की डिमांड करता था। देवेंद्र कहता था कि बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की जरुरत है। अचानक एक दिन वो भाग गया। इसके बाद अंधेरी वेस्ट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई जिसके बाद मामला सामने आया।












Click it and Unblock the Notifications