नरेंद्र मोदी ने याद दिलाए सोनिया को भगवान

पंजाब के मालवा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि भाजपा के मुख्य प्रचारक गुजरात के नाम पर नरेन्द्र मोदी मॉडल को बेच रहे हैं। इस मॉडल के तहत गुजरात में क्या हो रहा है? पिछले 50 वर्षों से वहां रहने वाले सिखों को वहां से जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सोनिया ने कहा, 'ईश्वर देश को इस मॉडल से बचाए।' कांग्रेस अध्यक्ष ने अकाली दल पर बीजेपी से हाथ मिलाने और गुजरात के सिखों के विषय को नहीं उठाने के लिए निशाना साधा। सोनिया ने कहा, 'अकाली उनके (बीजेपी) खिलाफ आवाज उठाने के बजाए, उनके साथ हैं और गुजरात में सिखों के खिलाफ अत्याचार में उनके सहयोगी बने हुए हैं।'
उधर अमेठी में प्रियंका गांधी और गुजरात में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। जहां प्रियंका ने अमेठी में जनता से कहा कि राहुल गांधी की सोच राजीव गांधी जैसी ही है तो वहीं गुजरात में राहुल गांधी ने एक बार फिर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर मोदी को घेरने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications