Video: तमिलनाडु CM स्टालिन की पत्नी को बारिश से बचाने के लिए लगाई गई देवता का छतरी, मचा बवाल
तमिलनाडु CM स्टालिन की पत्नी एक मंदिर में दर्शन करने पहुंची तो उन्हें बारिश से बचाने के लिए देवता के लिए प्रयोग की जाने वाली छतरी का इस्तेमाल किया गया। वीडियो के वायरल होते ही लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।

तमिलनाडु में चक्रवात के कारण पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। चक्रवात ने तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई है। वहीं इस बीच मुख्यमंत्री स्टालिन की पत्नी का एक वीडियो सामने आया है, जिस पर जमकर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में तमिलनाडु सीएम स्टालिन की पत्नी दुर्गा स्टालिन को बारिश में मंदिर के बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। उन्हें बारिश से बचाने के लिए जिस छतरी का इस्तेमाल किया गया उसे देखकर लोग भड़क उठे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसे घिनौना बता रहे हैं।

सीएम की पत्नी के लिए इस्तेमाल की गई देवता का छतरी
दरअसल, केरल के सीएम की पत्नी दुर्गा स्टालिन जब मंदिर से बाहर निकल रही थी तो उन्हें बारिश से बचाने के लिए मंदिर में भगवान के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र छतरी का इस्तेमाल किया गया। जब मंदिर में ऐसा हो रहा था तो किसी ने इस समय का वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर शेयर कर जिसके बाद जमकर आलोचना हो रही है।

जानें मंदिर में कब भगवान के लिए इस्तेमाल की जाती है ये छतरी
बता दें दक्षिण भारत के सभी राज्यों में स्थित मंदिरों में भगवान की मूर्ति को मंदिर में यात्रा निकालने की परंपरा है। जिसमें पालकी या रथ पर भगवान को विराजमान कर उन्हें मंदिर परिसर में भ्रमण करवाया जाता है, इस दौरान ही ये छतरी भगवान की यात्रा के ऊपर लगाई जाती है। जिसका इस्तेमाल स्टालिन की पत्नी को बारिश से बचाने के लिए किेया गया। सीएम की पत्नी के लिए भगवान की छतरी के इस्तेमाल से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

घिनौना बताते हुए लेखिका शेफाली ने की आलोचना
शेफाली विद्या नाम की लेखिका और वक्ता ने ये वीडिया री ट्टीट करते हुए लिखा है 'घिनौना भगवान के लिए चीन में बना सस्ता छाता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन की पत्नी के लिए देवता का छत्र इस्तेमाल किया गया! उन्होंने आगे लिखा HRNCE न केवल भ्रष्ट है बल्कि यह नैतिक और नैतिक रूप से दिवालिया भी है!
Disgusting. Made in China cheap umbrella used for the deity, the deity umbrella used for TN CM Stalin’s wife! HRNCE is not only corrupt, it is morally and ethically bankrupt! https://t.co/OYgjXIMOQO
— Shefali Vaidya. 🇮🇳 (@ShefVaidya) December 12, 2022
क्या इससे भी बदतर हो सकता है?
श्रीनिवासन बी आर नाम के यूजर ने ये वीडियो शेयर कर लिखा - जब आपको लगता है कि आपने इससे भी बुरा देखा है, तभी डीएमके आपको ऐसी बातों से चौंका देती है। क्या यह इससे भी बदतर हो सकता है? सीएम की पत्नी दुर्गा स्टालिन की रक्षा और ढाल के लिए देवताओं के लिए उपयोग की जाने वाली छतरी का उपयोग किया जा रहा है।
Just when you think you have seen the worse, DMK shocks you with such things. Can it get worse than this? The umbrella used for the deities is being used to protect and shield Smt Durga Stalin. pic.twitter.com/p2Y9ToMxD2
— Sreenivasan B R (@SreenivasanBR) December 11, 2022
इस्तेमाल किए जा रहे छाते को देखिए
Bulls Eye नाम के यूजर ने मंदिर को शेयर किया जिसे रीट्टीट कर रहे है। शेयर करने वालों ने लिखा इस्तेमाल किए जा रहे छाते को देखिए।












Click it and Unblock the Notifications