बकरीद पर दिल्ली में चाकू की नोक पर लूट लिये गये बकरे

तो जब बकरों की कीमत इतना ज्यादा है तो जाहिर है कि लूट मचनी है। पूर्वी दिल्ली में ईद की पूर्व संध्या पर लुटेरों ने एक व्यापारी से चाकू की नोक पर तीन बकरे लूट लिए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि व्यापारी ने 30,000 रुपये में उत्तर प्रदेश से तीन बकरे लाए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर के कागज बाजार के पास लुटेरों ने नूरुद्दीन के बकरे उस समय लूट लिए, जब वह बकरे बेचने जा रहे थे। लुटेरों ने बकरों को अपनी कार में लेकर चंपत हो गए, और नूरुद्दीन हक्का-बक्का रह गए।












Click it and Unblock the Notifications