Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नए साल पर 1,199 रुपये में ये एयरलाइन कंपनी दे रही हवाई सफर का मौका, जल्द बुक करें टिकट

नई दिल्ली। नए साल के मौके पर एयरलाइन कंपनी गोएयर खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी की ओर से लाई गई इस डील में महज 1,199 रुपये की शुरुआती कीमत में आप फ्लाइट की टिकट बुक करा सकते हैं। गोएयर के 'Fly Smart.Save Big' ऑफर के तहत 3 जनवरी से 4 जनवरी तक टिकटों की बुकिंग की जा सकती है। दो दिनों तक चलने वाले इस ऑफर में अलग-अलग जगहों के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली गोवा, हैदराबाद, चंडीगढ़, रांची, लखनऊ, नागपुर, पटना, पुणे और चेन्नई की यात्रा के फ्लाइट टिकट उपलब्ध हैं।

3 और 4 जनवरी यानी दो दिन की खास सेल

3 और 4 जनवरी यानी दो दिन की खास सेल

एयरलाइन कंपनी गोएयर की ये सेल फ्लैश सेल है। जिसमें 3 और 4 जनवरी के दिन टिकट बुकिंग की सुविधा है। नए साल पर लाए गए इस सेल में मात्र 1,199 रुपये की शुरुआती कीमत में कंपनी टिकट ऑफर कर रही है। 1,199 रुपये की शुरुआती कीमत वाली टिकट पर 8 जुलाई, 2019 से 29 सितंबर, 2019 तक चेन्नई से पोर्टब्लेयर की यात्रा की जा सकती है। इसके अलावा गोएयर की वेबसाइट के मुताबिक, टिकट की कीमत और यात्रा की तारीख अलग-अलग स्थानों पर जाने के लिए अलग-अलग है।

एयरलाइन का 'Fly Smart.Save Big' ऑफर

एयरलाइन का 'Fly Smart.Save Big' ऑफर

गो एयर का 'Fly Smart.Save Big' ऑफर ऐसे समय में आया है, जब भारतीय एयरलाइन्स के बीच में कड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल रही है। इसके अलावा नए साल की छुट्टियां विदेश में मनाने वालों के लिए भी खुशखबरी है। थाईलैंड जाने वालों के लिए भी कंपनी की ओर से खास प्लान लाया गया है। इसके मुताबिक थाईलैंड याच शो 2019 के साथ साझेदारी की है और फुकेट तक के किराये में 50 फीसदी की छूट देगी।

नए साल पर कंपनी लाई खास ऑफर

नए साल पर कंपनी लाई खास ऑफर

गोएयर की इस डील में यात्री जनवरी से सितंबर तक अपना टिकट बुक करा सकते हैं। हालांकि यात्रा की तारीख के मुताबिक शहर का चुनाव अलग-अलग होगा। इसके अलावा कीमत भी अलग-अलग जगहों के लिए अलग हैं। फ्लाइट के रूट और टिकट के चार्जेस और समय इस प्रकार हैं...

नए साल पर 1,199 रुपये में ये फ्लाइट दे रही हवाई सफर का मौका
नए साल पर 1,199 रुपये में ये फ्लाइट दे रही हवाई सफर का मौका
नए साल पर 1,199 रुपये में ये फ्लाइट दे रही हवाई सफर का मौका
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+