उड़ान के लिए तैयार है गोएयर, लॉकडाउन के दो माह बाद कंपनी 1 जून से शुरू करेगी पूर्ण संचालन
नई दिल्ली। निजी एयरलाइन्स कंपनी GoAir दो महीने के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद एक बार फिर हवाई सेवा के सुरक्षित संचालन को शुरू करने के लिए तैयार है। गोएयर ने कंपनी के आधिकारिक सूचना में बताया कि वह 25 मई से चरणबद्ध तरीके हवाई यात्रा का संचालन शुरू करेगी। हालांकि कंपनी ने कहा है कि वह 1 जून से पूर्ण संचालन करेगी।

गोएयर ने बताया कि वह उड़ान सेवा शुरू करने के लिए संबंधित राज्यों में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए लागू शर्तों के साथ संबंधित राज्यों और उनके हवाई अड्डों की तैयारी पर स्पष्टता तत्परता से इंतजार कर रहा है। निजी एयरलाइन कंपनी ने आगे कहा कि गोएयर परिवार के सभी 6700 सदस्य फिर से उड़ान भरने के लिए उत्सुक हैं।

हालांकि गोएयर ने कहा है कि बिना शर्तों पर स्पष्टता के गोएयर 25 मई को उड़ान के लिए तुरंत बिक्री शुरू करके अपने यात्रियों को मुसीबत में नहीं डालना करना चाहता है। गोएयर ने कहा कि उड़ान भरने की स्पष्टता प्राप्त होने पर ही गोएयर 25 मई या 31 मई तक या जब भी उपयुक्त हो अपने टिकट विंडो को खोलेगा।

गोएयर के मुताबिक कंपनी आगामी 1 जून से शुरू होने वाली अपनी उड़ानों के लिए उसने अपने पूरे नेटवर्क के लिए पहले ही टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने बताया कि भारत विमानन उद्योग के लिए DGCA द्वारा उल्लिखित COVID-19 विशिष्ट स्वास्थ्य और सुरक्षा उपायों के पालन के साथ पूरी तरह से तैयार और सुसज्जित है।












Click it and Unblock the Notifications