GoAir: तकनीकी खराबी के चलते गो एयर का मुंबई-गोवा विमान वापस लौटा

GoAir: मुंबई से गोवा जा रही गो एयर के विमान को अपनी उड़ान के बीच ही वापस आना पड़ा है। गो एयर की ओर से बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी गई है। गो एयर की ओर से कहा गया है कि मुंबई-गोवा फ्लाइट को तकनीकी दिक्कत की वजह से वापस आना पड़ा है। विमान में केबिन प्रेशराइजेशन की दिक्कत के चलते वापस आना पड़ा है। एयरक्राफ्ट सुरक्षित लैंड हुआ है।
बता दें कि इससे पहले जुलाई माह में भी गड़बड़ी की वजह से फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था। डीजीसीए से मिली जानकारी के अनुसार गो एयर की मुंबई से लेह और श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आई थी। जिसके बाद विमान को डायवर्ट करना पड़ा था। इंटन के इंटरफेस यूनिट में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद विमान को डायवर्ट किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications