पर्यटकों के लिए फिर से खुला गोवा, जाने से पहले पढ़ लें सबसे खास नियम

पणजी, 7 अगस्त: पिछले साल आई कोरोना महामारी ने पर्यटन उद्योग को पूरी तरह से चौपट कर दिया था। फिर 2020 के अंत में हालात सुधरे और पर्यटन स्थल खुलने की वजह से सब कुछ सामान्य होने लगा, लेकिन इस साल अप्रैल-मई में आई दूसरी लहर ने दोबारा पर्यटन को नुकसान पहुंचाया। अब हालात सुधरता देख गोवा सरकार ने भी पर्टयकों के लिए राज्य के दरवाजे खोलने का फैसला किया है।

tourist

गोवा सरकार के मुताबिक उनकी ओर से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में अब पर्यटक किसी भी स्थान पर घूमने जा सकते हैं। इसके लिए एक विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक पर्यटक के पास वैक्सीन की दोनों डोज लेने का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। अगर वैक्सीन नहीं लगवाई है, तो पर्यटक को एंट्री के लिए RTPCR की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है।

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए गोवा पहुंचे एक टूरिस्ट ने बताया कि इस बार मामला अलग है। गोवा सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है। जिस वजह से हर जगह पर वैक्सीन सर्टिफिकेट और निगेटिव रिपोर्ट की जांच की जा रही है। जो लोग दोनों में से कोई चीज नहीं ला रहे, उनको वापस कर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकार ने भी पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी व्यवसायियों से प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

पर्यटन ही अर्थव्यवस्था की रीढ़
आपको बता दें कि गोवा एक तटीय राज्य है, जहां पर बहुत ही खूबसूरत बीच हैं। वहां पर आबादी कम होने के साथ ही अन्य राज्यों की तुलना में उद्योग-धंधे भी कम हैं। जिस वजह से ज्यादातर लोग पर्यटन उद्योग से ही जुड़े हैं। ऐसे में उसे बंद करने से लोगों के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी काफी नुकसान हो रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+