गोवा: श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा प्रमोद सावंत का शपथ ग्रहण, खुद लिया तैयारियों का जायजा
पणजी, 26 मार्च: प्रमोद सावंत सोमवार, 28 मार्च को गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रमोद सावंत का शपथ ग्रहण समारोह तलेइगाओ, पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा। शपथ ग्रहण समारोह काफी बड़ा और भव्य होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शिरकत करेंगे। इसको देखते हुए गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को खुद समारोह की तैयारियों का जायजा लिया है।
Recommended Video

प्रमोद सावंत शनिवार शाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंचे और शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों को देखा। इस दौरान सावंत ने कहा कि शपथ ग्रहण 28 मार्च को सुबह 11 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और दूसरे कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम में बीजेपी शासित कई राज्यों के सीएम और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में आएंगे।
सावंत ने बताया है कि उनकी ओर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, बड़े उद्योगपतियों और मिशनरियों को निमंत्रण भेजा गया है। यह एक खुला कार्यक्रम है, जिसमें सभी को सुबह 10 बजे से पहले स्टेडियम में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि शपथ के बाद दोपहर 12 बजे वो आम लोगों से मिलेंगे।
सोमवार को चुना गया था विधायक दल का नेता
भाजपा विधायकों ने 21 मार्च को प्रमोद सावंत को अपना नेता चुना था। जिसके बाद सावंत राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और उनके लगतार दूसरी बार गोवा का सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया।
गोवा में भाजपा बनी है सबसे बड़ी पार्टी
गोवा में हुए विधानसभा चुनावों के 10 मार्च को नतीजे आए हैं। चुनाव के नतीजों में 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से एक कम, 20 सीटें जीतकर भाजपा गोवा की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसने सहयोगियों की मदद से बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। जिसके बाद वो सरकार बनाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications