गोवा में समंदर के रास्ते हमला करने की फिराक में आतंकी, जारी किया गया अलर्ट
आतंकी हमले से जुड़ी इंटेलीजेंस इनपुट के बाद गोवा में शुक्रवार को हाई अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के बाद राज्य के बंदरगाहों पर मौजूद जहाजों, छोटी नावों की जांच की जा रही है और साथ ही साथ सभी कैसिनो की भी जांच की रही है।
पणजी। आतंकी हमले से जुड़ी इंटेलीजेंस इनपुट के बाद गोवा में शुक्रवार को हाई अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के बाद राज्य के बंदरगाहों पर मौजूद जहाजों, छोटी नावों की जांच की जा रही है और साथ ही साथ सभी कैसिनो की भी जांच की रही है। राज्य के पोर्ट मिनिस्टर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य को मिले इंटेलीजेंस इनपुट में समंदर के रास्ते आतंकियों के आने से जुड़ी चेतावनी दी गई है।

पाकिस्तान ने एक नाव को किया था कब्जे में
गोवा के पोर्ट मिनिस्टर जयेश सालगाओंकर ने बताया है कि उनके विभाग की ओर से समंदर के किनारे स्थित सभी कैसिनो, वॉटर स्पोर्ट्स ऑपरेर्ट्स और नाव ऑपरेटर्स को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोस्ट गार्ड की ओर से उनके साथ इंटेलीजेंस इनपुट शेयर किया गया था जिसमें कहा गया था वेस्टर्न कोस्ट पर आतंकी हमला कर सकते हैं। यह अलर्ट सिर्फ गोवा के लिए ही नहीं है बल्कि मुंबई और गुजरात के लिए भी है। सालगाओंकर ने बताया है कि सभी जहाजों और संबंधित एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। मंत्री की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान ने मछली पकड़ने वाली एक छोटी नाव पर कब्जा कर लिया था। अब इस नाव को छोड़ दिया गया है और इंटेलीजेंस के मुताबिक यह वापस आ रही है और हो सकता है कि इसमें आतंकी सवार हों। राज्य के पोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से सभी कैसिनो और क्रूज को अलर्ट रहने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications