Goa Nightclub Fire: कैमरे में कैद हुआ गोवा नाइटक्लब के भीषण हादसे का एक-एक पल! दिल दहला देगा ये खौफनाक वीडियो
Goa Nightclub Fire: गोवा की रंगीन रातें और जगमगाते क्लबों की रौनक पर्यटकों को हमेशा अपनी ओर खींचती हैं। लेकिन शनिवार की देर रात उत्तर गोवा का माहौल अचानक चीख-पुकार, धुएं और आग की लपटों से भर गया। अर्पोरा के एक चर्चित नाइटक्लब में लगी भीषण आग ने कुछ ही क्षणों में पूरी इमारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
तेज लपटें इतनी भयावह थीं कि अंदर मौजूद कर्मचारियों को निकलने का मौका भी नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में क्लब खंडहर बन चुका था और बाहर अफरा-तफरी मची थी। इस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत ने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया है। मरने वालों में ज्यदातर स्टाफ बताए जा रह हैं।

कैसे लगी आग?
गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह सिलेंडर विस्फोट नजर आ रही है। उन्होंने कहा, "23 शव बरामद किए जा चुके हैं। सभी मृतक क्लब के कर्मचारी थे।"
पुलिस को रात 12 बजकर 4 मिनट पर आग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग को काफी मशक्कत के बाद काबू किया गया और सभी शव बाहर निकाले गए।
घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे क्लब के अंदर से उठती तेज लपटें और घना धुआं रात के माहौल को दहला देता है। एक अन्य वीडियो में आग बुझने के बाद का दृश्य नजर आता है, जहां बिल्डिंग का बडा हिस्सा जल कर काला हो चुका है। दीवारें, छत और अंदर का सामान पूरी तरह राख में बदल गया है।
🔴 BREAKING | Goa Nightclub Tragedy – 23 Dead
A massive fire broke out at Birch by Romeo Lane in North Goa’s Arpora late Saturday night, killing 23 staff members trapped inside.
— Bharathirajan (@bharathircc) December 6, 2025
The blaze is suspected to have started in the kitchen, possibly triggered by a cylinder blast,… pic.twitter.com/cZvgsY0wVW
🔴 BREAKING | Goa Nightclub Tragedy – 23 Dead
A massive fire broke out at Birch by Romeo Lane in North Goa’s Arpora late Saturday night, killing 23 staff members trapped inside.
— Bharathirajan (@bharathircc) December 6, 2025
The blaze is suspected to have started in the kitchen, possibly triggered by a cylinder blast,… pic.twitter.com/cZvgsY0wVW
घटनास्थल पर पहुंचे सीएम प्रमोद सावंत
घटना की गंभीरता को देखते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "यह बेहद दुखद घटना है। खासकर एक पर्यटन राज्य में इस तरह की लापरवाही बहुत गंभीर है। अगर कोई भी अवैध रूप से ऐसा संचालन कर रहा था, तो उन पर कडी कार्रवाई होगी। सरकार इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करवाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।"
पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
पीएम मोदी ने इस दुर्घटना पर शोक जताया। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
जांच शुरू, जिम्मेदारी तय होगी
पुलिस ने क्लब के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
यह भी पता लगाया जा रहा है कि आग लगने के समय अंदर कितने लोग मौजूद थे, और क्या सुरक्षा के नियमों का सही पालन किया गया था या नहीं।
घटना ऐसे समय में हुई है जब गोवा में पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। लाखों पर्यटक क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिए गोवा आते हैं। इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बडे सवाल खडे हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: UP में पराली जलाने के मामले 18% बढ़े! 7,290 आग की घटनाओं ने बढ़ाई NCR में 'स्मॉग इमरजेंसी' की आशंका












Click it and Unblock the Notifications