Goa Club Fire Eyewitness: 'महबूबा' पर थिरके और सीढ़ियों पर बिछीं लाशें...सिक्योरिटी गार्ड ने खोले Shocking राज
Goa Night Club Fire Eyewitness Story Hindi: गोवा के मशहूर 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में शनिवार (6 दिसंबर 2025) देर रात बॉलीवुड बैंगर नाइट अपने चरम पर थी। डांस फ्लोर पर शोले का सदाबहार गाना 'महबूबा ओ महबूबा' बज रहा था, एक फीमेल डांसर लाइव परफॉर्म कर रही थी, भीड़ तालियां बजा-बजा कर हूट कर रही थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आखिरी वीडियो में लोग पूरी मस्ती में झूमते दिख रहे हैं। फिर अचानक... एक जोरदार धमाका। लपटें। काला धुआं। और अगले कुछ मिनटों में जश्न की वो जगह कब्रिस्तान बन गई।

Goa Nightclub Fire Tragedy Eyewitnesses:'सीढ़ियों पर लाशें ही लाशें थीं, लोग एक-दूसरे को कुचलते भाग रहे थे'
हादसे से बाल-बाल बचीं हैदराबाद की पर्यटक फातिमा शेख ने सुबह-सुबह कांपती आवाज में बताया, 'गाना चल रहा था, अचानक ऊपर डांस फ्लोर पर चिंगारियां दिखीं। 10-15 सेकंड में ही पूरी छत से आग लपकने लगी। लोग चीखते हुए नीचे की तरफ भागे। एक ही सीढ़ी थी निकासी की। सीढ़ियों पर लाशें ही लाशें बिछ गईं - कोई कुचला गया, कोई दम घुटने से गिर पड़ा। मैं किसी तरह भीड़ के साथ बाहर धकेल दी गई, वरना आज मैं भी नहीं होती।'
क्लब के सिक्योरिटी गार्ड संजय कुमार गुप्ता (Goa Nightclub Security Guard Sanjay Kumar Gupta) ने बताया, 'डीजे डांसर आने वाली थी, परफॉर्मेंस शुरू होने ही वाली थी कि किचन की तरफ से जोरदार धमाका हुआ। दो मिनट में पूरा क्लब धुएं से भर गया। कर्मचारी चिल्ला रहे थे - 'नीचे मत जाओ, ऊपर आओ! लेकिन लोग घबराहट में नीचे ही भागे और किचन में फंस गए।'
Goa Nightclub Fire Tragedy Reason: किचन में फंसे 14 कर्मचारी, दम घुटने से गई जान
गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, 'आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर की किचन में गैस सिलेंडर फटने से लगी। ऊपर डांस फ्लोर पर मौजूद लोग घबराकर नीचे ही भागे। किचन का दरवाजा छोटा था, एक ही निकास। वहां 14 कर्मचारी और कुछ मेहमान फंस गए। ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुई हैं। दो शव सीढ़ियों पर ही मिले। कुल 25 लोगों की जान जा चुकी है।'
ताड़ के पत्तों की छत ने बनाई आग की भट्टी
चश्मदीदों के मुताबिक क्लब की छत और दीवारें ताड़ के पत्तों व बांस से बनी अस्थायी स्ट्रक्चर थीं, जो सेकंडों में आग पकड़ लेती हैं। संकरी गलियों और नदी किनारे लोकेशन की वजह से दमकल गाड़ियां 400 मीटर दूर ही रुक गईं। पाइप से पानी डालने में देरी हुई और तब तक सब खत्म हो चुका था।
गोवा चर्च ने भी जताया गहरा दुख
गोवा और दमन के आर्कबिशप के प्रतिनिधि फादर बैरी कार्डोजो ने बयान जारी कर कहा, 'हम भारी मन से शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।'
पंचायत ने पहले ही दे दिया था ध्वस्तीकरण नोटिस
अरपोरा-नागोआ पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर ने खुलासा किया, 'क्लब मालिक सौरव लूथरा को हमने अवैध निर्माण के लिए नोटिस दिया था। उनके पास न तो बिल्डिंग परमिशन थी, न फायर NOC। लेकिन ऊपरी अधिकारियों के दबाव में नोटिस पर रोक लग गई। आज यही लापरवाही 25 जिंदगियां ले गई।'
Goa CM Action: सीएम सावंत का सख्त रुख
मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने घटनास्थल पर पहुंचकर कहा, 'क्लब मालिक और मैनेजमेंट के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जिन अधिकारियों ने अवैध निर्माण को नजरअंदाज किया, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पूरे गोवा में सभी नाइटक्लबों-पबों का तुरंत फायर सेफ्टी ऑडिट होगा। बिना NOC वाले बंद कर दिए जाएंगे।' कलंगुट विधायक माइकल लोबो ने कहा, 'हर पंचायत को 15 दिन में अपने इलाके के सभी क्लबों का ऑडिट करवाना होगा। एक और जिंदगी नहीं जाएगी।'
आज गोवा की पार्टी कैपिटल सुन्न है। वो गाना 'महबूबा ओ महबूबा' अब हर किसी को रोंगटे खड़े कर रहा है। जश्न की वो रात हमेशा के लिए काली रात बन गई।
ये भी पढ़ें- Saurabh Luthra कौन हैं? जिनके Goa Night Club में 25 लोगों की मौत-GM समेत अरेस्ट, DNA टेस्ट से मृतकों की पहचान












Click it and Unblock the Notifications