Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Goa Club Fire: गोवा के नाइट क्लब में आधी रात को कैसे लगी आग? 25 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

Goa Nightclub Blast: गोवा के आरपोरा गांव (Arpora village) में स्थित एक नाइट क्लब से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सिलेंडर फटने के बाद क्लब में भीषण आग लग गई। इस भयानक दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर क्लब के कर्मचारी और कुछ पर्यटक शामिल हैं।

अधिकारियों ने शुरुआती चांज में इस घटना के लिए क्लब द्वारा अग्निशमन सुरक्षा नियमों की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

goa nightclub blast

गोवा के DGP ने क्या कहा?
गोवा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि, 'आरपोरा में एक क्लब में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। रात 12.04 बजे, पुलिस को आग लगने की सूचना मिली और पुलिस, दमकल और एंबुलेंस को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। आग अब नियंत्रण में है और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।'

मरने वालों में कौन-कौन था शामिल?
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया, उन्होंने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टाफ था, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं, और तीन से चार पर्यटक भी हताहत हुए हैं।

सुरक्षा मानदंडों की अनदेखी पर कार्रवाई
शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिला है कि नाइट क्लब ने आग सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया था। मुख्यमंत्री सावंत ने कहा, 'हम क्लब मैनेजमेंट और उन अधिकारियों दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने सुरक्षा मानदंडों की अनदेखी के बावजूद इसे चालू करने की अनुमति दी।'

मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश
सीएम ने ट्वीट कर कहा, 'मैं अरपोरा में आग लगने की दुखद घटना से पैदा हुए हालात का करीब से रिव्यू कर रहा हूx, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई है और 6 लोग घायल हुए हैं। सभी छह घायल लोगों की हालत स्थिर है और उन्हें सबसे अच्छी मेडिकल केयर मिल रही है। मैंने पूरी घटना की वजह पता लगाने और ज़िम्मेदारी तय करने के लिए मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तरी गोवा जिले में आग लगने की दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने कहा कि, 'उत्तरी गोवा जिले में बहुमूल्य जिंदगियों के नुकसान वाली दुखद आग की घटना से गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'गोवा के आरपोरा में आग की दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने स्थिति के बारे में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से बात की है। राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।'

मुआवजे की घोषणा
पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि गोवा दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

सुरक्षा ऑडिट की मांग
भाजपा विधायक माइकल लोबो ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कुछ पीड़ित पर्यटक थे, जबकि अधिकांश रेस्तरां के बेसमेंट में काम करने वाले स्थानीय कर्मचारी थे।

उन्होंने कहा, 'हमें गोवा के अन्य सभी क्लबों का सुरक्षा ऑडिट करने की आवश्यकता होगी, जो बहुत महत्वपूर्ण है। पर्यटकों ने हमेशा गोवा को एक सुरक्षित गंतव्य माना है, लेकिन यह आग की घटना बेहद परेशान करने वाली है, और ऐसी त्रासदियाँ भविष्य में नहीं होनी चाहिए। इन प्रतिष्ठानों में पर्यटकों और कर्मचारियों दोनों की सुरक्षा सर्वोपरि है। दम घुटने से ज्यादातर लोगों की मौत हुई क्योंकि वे बेसमेंट की ओर भागे।'ॉ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+