Goa Murder: 'मेरे बेटे को क्यों मार डाला', थाने में सूचना पर चिल्लाते हुए वेंकट ने पूछा, जानें क्या मिला जवाब?

गोवा में चार साल के मासूम के हत्याकांड की जांच तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। पुलिस कडी से कडी जोड़कर सुरागों की पड़ताल में जुटी है। इस बीच, हत्यारोपी मां सूचना सेठ का सामना उसके पति वेंकट रमन से गोवा के कलंगुट पुलिस स्टेशन में कराया गया।

पत्नी सूचना को सामने देख पति वेंकट गुस्से से आग बबूला हो गए। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। बेटे की मौत का सदमा झेल रहे वेंकट ने एक के बाद एक पत्नी से सवाल शुरू कर दिए। आइए जानते हैं क्या हुई दोनों में बातचीत?

Goa Murder Case Update

  • गुस्से में चिल्लाते हुए वेंकट- मेरे बेटे को क्यों मार डाला? बदला ही लेना था, तो मुझसे ले लेती।
  • हत्यारोपी पत्नी सूचना सेठ- बेटे को मैंने नहीं मारा। मुझपर बेवजह आरोप मत लगाओ।
  • वेंकट- फिर बेटे की मौत कैसे हुई? तुमने ही हत्या की है। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।
  • सूचना सेठ- मुझे नहीं पता कि उसे किसने मारा। तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद की है। सब कुछ तुम्हारी वजह से हुआ है।

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि माइंडफुल एआई लैब कंपनी की फाउंडर और सीईओ सूचना सेठ पर कथित तौर पर अपने ही 4 साल के बेटे की हत्या का आरोप है। सूचना और उनके पति फिजिक्स स्कॉलर वेंकट रमन दोनों के रिश्तों खटास आ चुकी थी। जिसके चलते तलाक की कार्यवाही भी पिछले 6 महीने से जारी थी।

सूचना पर आरोप है कि गोवा के कैंडोलिम के एक अपार्टमेंट में बेटे की हत्या कर दी। उसके बाद बेटे के शव को बैग में भरकर कर्नाटक भागने की कोशिश की। चित्रदुर्ग में हत्यारोपी महिला सूचना के अपराध से पर्दा तब हट गया, जब टैक्सी ड्राइवर को शक हो गया। ड्राइवर संदेह के चलते स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गया। गिरफ्तार महिला ने हत्या में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि जब वह जागी तो, लड़का पहले ही मर चुका था।

अब तक पुलिस को जांच में क्या क्या मिला?
मामले की छानबीन पुलिस ने तेजी के साथ शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस को कफ सिरप की दो खाली बोतलें बरामद हुईं। पुलिस को शक है कि पहले सूचना ने बेटे को कफ सिरप पीलकर अचेक अवस्था में किया। उसके बाद किसी तकिए या कपड़े से दम घोट दिया। जिससे मासूम की मौत हो गई। मृतक के पिता वेंकट की रजामंदी से शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें खुलासा हुआ कि मासूम की मौत गला घोंटने या दम घुटने की वजह से हुई है।

बेटे से मिलने नहीं दिया
पुलिस को वेंकट ने बताया कि कोर्ट ने उसे बेटे से मिलने के लिए रविवार का दिन तय किया है। पिछले 4 रविवार से सूचना ने बेटे को उससे मिलने नहीं दिया। पांचवे रविवार को उसने बेटे को मार डाला। पुलिस को शक है कि पति से सूचना को नफरत थी। जिसका बदला उसने बेटे की हत्या कर पूरा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+