Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gender Vulnerability Index (GVI): महिलाओं के लिए गोवा सबसे सुरक्षित राज्य, दिल्ली नीचे से तीसरे नंबर पर और बिहार आखिरी

नई दिल्ली। भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य गोवा है। इसके बाद नंबर आता है केरल, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर का। वहीं दूसरी ओर, जिन राज्यों में महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित हैं उनमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली हैं। इस बात का खुलासा हुआ है लिंग भेद्यता सूचकांक (जेंडर वल्नरेबिलिटी इंडेक्स यानी जीवीआई) से। इस रिपोर्ट को 'प्लान इंडिया' (Plan India) ने बनाया है और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बुधवार को इसे जारी किया है। इस रिपोर्ट में गोवा को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बताया गया है, जबकि दिल्ली को महिलाओं की सुरक्षा के नजरिए से सबसे खराब बताया गया है।

Gender Vulnerability Index (GVI): महिलाओं के लिए गोवा सबसे सुरक्षित राज्य, दिल्ली नीचे से तीसरे नंबर पर और बिहार आखिरी

गोवा का जीवीआई 0.656 है, जो कि देश के औसत जीवीआई 0.5314 से अधिक है। जीवीआई के तहत राज्यों को शून्य से लेकर 1 तक के पैमाने पर स्कोर दिए गए हैं। इस स्केल में जो राज्य 1 के करीब होगा वह सबसे अच्छा और जो 0 के करीब होगा वह बुरा होगा। गोवा न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा के नजरिए से सबसे ऊपर है, बल्कि शिक्षा में पांचवें, स्वास्थ्य में छठे, जीविका कमाने में छठे और गरीबी के मामले में आठवें नंबर पर है। केरल 0.634 जीवीआई के साथ दूसरे नंबर है।

इस लिस्ट में सबसे खराब हालत है बिहार की। 0.410 जीवीआई के साथ बिहार इस लिस्ट में सबसे नीचे है। अगर बात की जाए दिल्ली की तो 30 राज्यों की इस लिस्ट में वह 28वें नंबर पर है यानी बिहार से सिर्फ दो नंबर ऊपर। दिल्ली को 0.436 जीवीआई का स्कोर मिला है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश 0.434 जीवीआई के साथ 29वें नंबर पर है, जबकि 0.450 जीवीआई के साथ झारखंड 27वें नंबर पर है। यानी दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में महिलाएं देश के किसी अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक असुरक्षित हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+