कल गोवा के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे मनोहर पर्रिकर
नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का देश का रक्षामंत्री बनना तय हो गया है। वहीं मनोहर पर्रिकर कल गोवा के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे। पर्रिकर ने कहा कि केंद्रीय भाजपा परिषद ने उन्हें गोवा के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने को कहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सोमवार को मंत्रीमंडल का विस्तार करने वाले हैं। ऐसे में देश के रक्षामंत्री के रूप में मनोहर पर्रिकर का नाम सबसे आगे चल रहा था। वहीं कई अन्य राज्यों से भी सासंदों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है।
कयास लगाये जा रहे हैं कि दस से 12 नये सासंदों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। मुख्तार अब्बास नकवी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है । वहीं प्रकाश जावड़ेकर और निर्मला सीतारमण पदोन्नती मिलने की भी संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications