गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट करके दी जानकारी

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने बताया है कि उनमें वायरस के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे लेकिन फिर भी वह संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मैं कोविड-19 से पॉजिटिव हूं। मुझमें लक्षण नहीं दिखे थे इसलिए होम आइसोलेसन का विकल्प चुना है। मैं घर से ही काम करना जारी रखूंगा। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह देता हूं।

Recommended Video

    Coronavirus : Pramod Sawant को हुआ Corona, घर में हुए आइसोलेट | Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, goa, pramod sawant

    दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने एक बैठक की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थीं। ये बैठक गोवा में कोरोना वायरस के प्रबंधन को लेकर हुई थी। जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे, राजस्व मंत्री और अन्य अधिकारी मौजूद थे। लोग प्रमोद सावंत के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'प्रमोद जी आपके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं।'

    वहीं गोवा में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि यहां मंगलवार को कुल मामले 18 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं। यहां एक दिन में सर्वाधिक 588 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले यहां 13 अगस्त को रिकॉर्ड 570 मामले दर्ज किए गए थे। अब गोवा में कुल मामले 18,006 हो गए हैं, जिसमें 3962 सक्रिय मामले हैं। यहां गणेश चतुर्थी के बाद अचानक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। जहां 24 अगस्त को 139 मामले आए थे, वहीं त्योहार के बाद मंगलवार को 588 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 29 अगस्त को 547 मामले मिले थे और 25 अगस्त को 523 केस मिले।

    coronavirus, goa, pramod sawant, goa chief minister, goa chief minister corona positive, pramod sawant tested positive with coronavirus, pramod sawant coronavirus

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+