इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर

मुंबई। पेट संबंधी बीमारी की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बेहतर इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे। पर्रिकर कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे और बेहतर इलाज के लिए वो मंगलवार रात अमेरिका के लिए रवाना होंगे। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमेरिका जाने की सलाह दी। गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी गई है। पर्रिकर की गैर मौजूदगी में एक कैबिनेट सलाहकार समिति का गठन किया गया है जो उनकी गैरमौजूदगी में फैसले लेगी।

 Goa Chief Minister Manohar Parrikar to undergo treatment in USA

गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद 15 फरवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनके स्वास्थ में सुधार आया, जिसके बाद 22 फरवरी को वो डिस्चार्ज होकर गोवा लौट गए, जहां वो गोवा के बजट सत्र में भी शामिल हुए। बीमार होने के बावजूद उन्होंने सीएम आवास से ही मुख्यमंत्री का कामकाज करना शुरू कर दिया, लेकिन एक बार फिर से तबियत बिगड़ने के बाद के बाद वोसोमवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें अमेरिका जाकर इलाज कराने की सलाह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+