ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे पुल का काम देखने पहुंचे पर्रिकर, लोग कर रहे हैं तारीफ

Recommended Video

    Manohar Parrikar ने नाक में ड्रिप लगाकर किया निरीक्षण, Cancer से जूझ रहे Goa CM | वनइंडिया हिंदी

    पणजी। गोवा के बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को मंडोवी नदी पर एक निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। दिल्ली एम्स में भर्ती होने के बाद 14 अक्टूबर को राज्य लौटने के बाद से यह पहली बार जब उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा गया है। उन्होंने आगासाइम गांव के पास जुआरी नदी पर बने पुल के काम का निरीक्षण किया। पुल का निरीक्षण करने पहुंचे पर्रिकर के नाक में ऑक्सीजन नली लगी हुई थी।

     मनोहर पर्रिकर बेहद ही कमजोर नजर आ रहे हैं

    मनोहर पर्रिकर बेहद ही कमजोर नजर आ रहे हैं

    सामने आई फोटो में मनोहर पर्रिकर बेहद ही कमजोर नजर आ रहे हैं। पर्रिकर के नाक में ऑक्सीजन नली लगी हुई थी। तस्वीरें देख सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं कर रहे हैं। जहां लोग पर्रिकर के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं वहीं, यूजर्स भाजपा पर बरस पड़े। कल भी उनकी एक फोटो सामने आई थी। जिसमें वह बेहद कमजोर नजर आए थे।

    गिरते स्वास्थ्य के बावजूद अपना काम करने के लिए तारीफ कर रहे हैं लोग

    सोशल मीडिया पर लोग पर्रिकर को गिरते स्वास्थ्य के बावजूद अपना काम करने के लिए तारीफ कर रहे हैं। पर्रिकर पुल की साइट पर कार से पहुंचे। वहां उन्होंने गोवा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारियों और ठेकेदार फर्म लार्सन एंड टुब्रो के साथ काम की प्रगति पर चर्चा की।

     सोशल मीडिया पर लोग उनकी फोटो शेयर कर रहे हैं

    सोशल मीडिया पर लोग उनकी फोटो शेयर कर रहे हैं

    मनोहर पर्रिकर की इस तस्वीर के सामने आने बाद लोग उनके काम प्रति समर्पण की प्रशंसा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी फोटो शेयर कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+