Go First की बड़ी लापरवाही ! 50 यात्रियों को लिए बिना ही भरी उड़ान, जानें पूरा मामला
बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट 50 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ान भर दी। इस पूरे मामले को लेकर यात्रियों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी शिकायत की है।

बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली गो-फर्स्ट की फ्लाइट में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह गो-फर्स्ट की फ्लाइट 50 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई। जिस वक्त फ्लाइट उड़ान भरी उस वक्त सभी यात्री टरमैक पर ही थे और वे बस से उतर चुके हैं। इस मामले को लेकर कई यात्रियों ने ट्विटर पर शिकायत पर की है।
पूरे मामले को लेकर यात्रियों ने गो फर्स्ट एयरलाइन, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यालय को भी टैग किया है। ट्विटर पर की गई शिकायते के मुताबिक बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट G8 116 सुबह करीब साढ़े बजे 50 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ान भर दी।
हालांकि, यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए गो फर्स्ट एयरवेज ने खेद जताया है। साथ ही फ्लाइट की तरफ से यात्रियों की डिटेल्स भी मांग गई है। फ्लाइट की लापरवाही को लेकर श्रेया सिन्हा नामक यूजर ने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में यूजर ने लिखा है कि यात्रियों ने 5.35 बजे विमान तक पहुंचने के लिए एयरपोर्ट की बस में सवार हुए। लेकिन एक घंटे तो वे बस में फंसे रहे और फ्लाइट यात्रियों बिना लिए ही रवाना हो गई।
Recommended Video

वहीं, सतीश कुमार ने यूजर ने लिखा कि G8 116 (BLR - DEL) ने यात्रियों को टरमैक पर छोड़ कर उड़ गई। सतीश ने यह भी आरोप लगाया कि फ्लाइट ने सिर्फ 1 बस के ही यात्रियों को लिया और बाकी को छोड़ दिया। सिंधिया और पीएमओ को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि फ्लाइट पायलट सो रहे थे?
इसके अलावा बेंगलुरु में ऑटोपैक्ट के एक कर्मचारी सुमित कुमार भी छूट गए थे। उन्होंने कहा कि छूटे हुए यात्रियों को आज सुबह 10 बजे एयर इंडिया की उड़ान लेने का विकल्प दिया गया। उन्होंने कहा कि छूटे हुए सभी यात्रियों को 10 बजे दूसरी फ्लाइट दी गई।
ये भी पढ़ें- देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा पर अव्यवस्था देख नाराज हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया












Click it and Unblock the Notifications