Go First एयरलाइन की 28 मई तक फ्लाइट्स रद्द, कंपनी ने ग्राहकों से कही ये बात

परिचालन के चलते गो फर्स्ट एयरलाइन ने अपनी सभी फ्लाइट्स 28 मई तक रद्द कर दी हैं।

go first

गो फर्स्ट ने परिचालन कारणों के चलते 28 मई 2023 तक की फ्लाइट रद्द कर दी है। वित्तीय संकट में फंसी गो फर्स्ट ने इससे पहले 26 मई तक की फ्लाइट संचालन को स्थगित करने की घोषणा की थी।

गो फर्स्ट एयरलाइन्स ने ट्वीट कर लिखा कि हमें ये सूचित करते हुए खेद हो रहा है कि परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण, 28 मई 2023 तक चलने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। हमें आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों को जल्द ही पूरा रिफंड दिया जाएगा। हमे पता है कि फ्लाइट कैंसिल होने के कारण आपकी ट्रैवलिंग में दिक्कत हो रही है। लेकिन, हम पूरी सहायता कर रहे हैं। कंपनी ने परिचालन संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए अप्लाई किया है, इसके बाद हम जल्द ही बुकिंग शुरू करेंगे।

वहीं, अगर कोई विमानन कंपनी फ्लाइट कैंसिल करती है तो वे अपने पैसेंजर्स को टिकट के 100 फीसदी रिफंड देती है। वहीं, पैसेंजर्स की सिफारिश पर भी रिफंड की व्यवस्था की जाएगी। एविएशन रेगुलेटर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने गो फर्स्ट को अपना रिवाइवल प्लान 30 दिन के अंदर जमा करने को कहा है।

बता दें कि कंपनी दिवालिया होने की कगार पर है। इसके लिए सरकार उन्हें संकट से निकाले। इस जवाब के बाद डीजीसीए ने गो फर्स्ट की ओर से अचानक उड़ानें बंद करने के बाद यात्रियों की समस्याओं को कम से कम करने की प्रतिबद्धता जताते हुए गो फर्स्ट यात्रियों को रिफंड की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। साथ ही टिकट बिक्री पर 15 मई तक के लिए रोक लगा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+