Google करने जा रहा अपने इन Gmail अकाउंट्स को डिलीट, चैक कीजिए कहीं आपका Account तो नहीं इसमें
Gmail Account News: आज के दौर में हर किसी का जीमेल अकाउंट होता है। क्योंकि स्मार्टफोन, लैपटॉप या फिर कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले हर किसी का जीमेल अकाउंट की जरूरत होती है। लेकिन कई ऐसे भी होते हैं, जो काफी वक्त से इसका यूज नहीं कर रहे हैं? अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।
दरअसल, गूगल अपनी नई अकाउंट पॉलिसी के तहत उन जीमेल अकाउंट्स को डिलीट कर रहा है, जो काफी वक्त से एक्टिव नहीं हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने जीमेल अकाउंट को नहीं खोना चाहते तो आपको इसे साइन अप इन करना चाहिए। नहीं आपको अपने मेल अकाउंट से हाथ धोना पड़ सकता है।

1 दिसंबर से हटाए डिलीट हो जाएगा अकाउंट
Google की अपडेट इनएक्टिव अकाउंट पॉलिसी के तहत, जिसे कंपनी ने मई में घोषित किया था, जिन खातों का यूज कम से कम दो सालों में नहीं किया गया है, उन्हें हटाया जा सकता है। इनएक्टिव समझे गए अकाउंट्स को शुक्रवार (1 दिसंबर) से हटाए जा सकते हैं।
यूजर्स को बड़ा झटका
ऐसे में गूगल अपने यूजर्स को बड़ा झटका देने जा रहा है। गूगल 1 दिसंबर से कई सारे अकाउंट को हटाने के प्रोसेस में जुट जाएगा। इसलिए अगर आप भी गूगल के इस नए नियम के दायरे में आते हैं और आपने भी पिछले 2 साल से अपका अकाउंट भी इन एक्टिव है। तो उसे एक बार लॉगिन कर लें।
अकाउंट्स के हाईजैक होने का डर
हालांकि डिलीट होने वाले अकाउंट्स के बारे में गूगल उस अकाउंट से जुड़े ईमेल और उसकी रिकवरी ईमेल पर नोटिस भी भेजेगा। ऐसा करने के पीछे सिक्योरिटी कारण बताएं जा रहा हैं। कंपनी का मानना है कि दो सालों से इन एक्टिव अकाउंट्स को हाईजैक किया जा सकता है।
ऐसे डिलीट होने से बचाए अपना अकाउंट
अगर आप भी गूगल की इस गाइडलाइन में आते हैं और आपने भी अपना खाता 2 साल से लॉग इन नहीं किया तो आपको सबसे पहले अपना खाता साइन इन करना चाहिए। अगर आप अपने अकाउंट का पासवर्ड भूल गए तो सबसे पहले अपना पासवर्ड रिसेट कर फिर से शुरू करें।












Click it and Unblock the Notifications