आसाराम पर आरोप लगाने वाली लड़की को पुरूषों के प्रति आकर्षित होने की बीमारी: जेठमलानी

जोधपुर। 16 साल की नाबालिग लड़की के यौन उत्‍पीड़न मामले में हवालात में बंद आसाराम की मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही है। इसीबीच आसाराम को बचाने के लिये राम ने कमान संभाली है। जी हां हम आसाराम की जमानत के लिये देश के प्रसिद्ध वकील राम जेठमलानी ने पूरा जोर लगा दिया है। सोमवार को जोधपुर हाईकोर्ट में राम जेठमलानी ने करीब सवा घंटे तक बहस की। जेठमलानी ने वही दलीलें पेश की जो जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने रखी थी।

राम ने आसाराम को बचाने के लिये हर संभव कोशिश की। उन्‍होंने पीडि़ता को ही मानसिक रूप से बिमार बता दिया। जेठमलानी ने कहा कि लड़की को लंबे समय से ऎसी बीमारी है जिसमें महिला पुरूषों के प्रति आकर्षित होती है। यह पुलिस जांच का विषय है। राम जेठमलानी के मुताबिक एफआईआर, क्राइम सीन, लड़की की उम्र और पूरा केस ही फेब्रिकेट है।

Asaram Bapu
मालूम हो कि सोमवार को जोधपुर की जिला अदालत ने आसाराम बापू की न्‍यायिक हिरासत बढ़ा कर 30 सितंबर तक दी। इसका मतलब आसाराम बापू अब 30 सितंबर तक जेल में ही रहेंगे। वहीं हाईकोर्ट में आसाराम की जमानत याचिका पर 18 सितंबर को सुनवाई होगी। अभियोजन पक्ष के वकील प्रद्धुमन सिंह ने बताया कि बचाव पक्ष ने अपनी दलीलें सोमवार को पूरी कर ली। अभियोजन पक्ष अगली सुनवाई पर अपनी दलीलें पेश करेगा। फिलहाल आसाराम और उनके सेवादार शिवा की भी न्यायिक हिरासत 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। दोनों फिलहाल जोधपुर की केन्द्रीय जेल में बंद हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+