शराब के नशे में फेरे लेने मंडप पहुंचा प्रेमी, तो लड़की ने शादी से किया इंकार
रांची। झारखंड में शादी के मंडप से बारात लौटाने का ओर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल लड़की ने बारात लेकर आए अपने प्रेमी को मंडप से वापस लौटा दिया। क्योंकि वह शराब पीकर मंडप में पहुंचा था। शराब की बदबू लगते ही लड़की ने शादी ने इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि, लड़की और लड़का कई सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे। घटना हंटरगंज ब्लॉक के चकला पंचायत की बताई जा रही है।

मंदिर में शादी करने पहुंचा था प्रेमी जोड़ा
स्थानीय जानकारी के अनुसार, वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी गोला भारती के पुत्री अनीता कुमारी और हंटरगंज थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के विशनपुर गांव निवासी नगीना भारती के पुत्र शिव कुमार भारती के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अपनी इच्छा से शादी करना चाहते थे। लेकिन उनके परिजन तैयार नहीं थे। लेकिन बाद में लड़का और लड़की दोनों के परिजन तैयार हो गए। इसके बाद दोनों के विवाह की तिथि तय हुई। उनके परिजनों ने फैसला लिया कि शादी मंदिर में होगी।

लड़की परिजनों के समझाने के बाद भी नहीं मानी
तयशुदा तारीख पर लड़का और लड़की हंटरगंज प्रखंड के जोरी गांव स्थित काली मंदिर में पहुंचे। सोमवार को लड़का और लड़की हंटरगंज प्रखंड के जोरी गांव स्थित काली मंदिर पहुंचे। शादी के मंडप में बैठी प्रेमिका को जब प्रेमी के मुंह से शराब की बदबू आई तो वह अचानक से उठकर चली गई। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर लड़की ने अचानक मंडप क्यों छोड़ दिया। जब लड़की से पूछा गया तो उसने परिजनों को बताया कि, लड़का शराब के नशे में शादी करने आया है। लड़की को लोगों ने समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपना फैसला बदलने से इंकार कर दिया।

जिस लड़के को ना तो विवाह की फिक्र है उसके साथ कैसे जीवन बिता सकती
लड़की ने तर्क दिया कि, जिस लड़के को ना तो विवाह की फिक्र है और ना ही मंदिर का लिहाज, उसके साथ कैसे जीवन बिता सकती हैं। लड़की शादी नहीं करने की अपनी जिद पर कायम देख वर पक्ष ने घर वापस लौटने का निर्णय ले लिया। अनिता कुमारी के इस फैसले की आसपास के इलाकों में चर्चा हो रही है। इस तरह का ये मामला अपने आप में चौंकाने वाला है ।












Click it and Unblock the Notifications