Video: हर जगह छाया दीपिका पादुकोण के 'घूमर' का जादू, डांसर ने बर्फ पर लगाए गाने पर ठुमके
'पद्मावत' फिल्म का 'घूमर' गाना हर जगह छाया हुआ है। अमेरिका में एक परिवार ने पूरा थियेटर बुक कर इस गाने पर डांस किया तो वहीं एनबीए मैच से पहले चीयरलीडर्स ने इस गाने पर ठुमके लगाए। अब इस गाने पर एक लड़की ने बर्फ में डांस किया है।
नई दिल्ली। 'पद्मावत' फिल्म का 'घूमर' गाना हर जगह छाया हुआ है। अमेरिका में एक परिवार ने पूरा थियेटर बुक कर इस गाने पर डांस किया तो वहीं एनबीए मैच से पहले चीयरलीडर्स ने इस गाने पर ठुमके लगाए। अब इस गाने पर एक लड़की ने बर्फ में डांस किया है। आइस स्केटिंग कर इस लड़की ने 'घूमर' गाने पर शानदार डांस किया है। इस लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का गाना घूमर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दीपिका पादुकोण के शानदार डांस के बाद अब बाकी डांसर्स इस गाने पर अपना वर्जन निकाल रहे हैं। डांसर और फिगर स्केटर मयुरी भंडारी ने भी इस गाने पर बर्फ पर डांस किया है। आइस स्केटिंग पर उनका ये डांस सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
मयूरी ने लिखा है कि ये वीडियो खूबसूरत गाने घूमर के लिए उनका ट्रिब्यूट है। एक राजस्थानी होने पर वो गर्व के साथ इस गाने पर डांस कर रही हैं। मयूरी के इस डांस को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। आइस स्केटिंग पर उनकी पकड़ से हर कोई हैरान है। बर्फ पर मयूरी एक से एक शानदार स्टेप्स कर रही हैं।
अमेरिका में भी फिल्म का सबसे विवादित गाना 'घूमर' हिट हो गया है। न केवल एक परिवार ने थियेटर में फिल्म के गाने पर डांस किया बल्कि एनबीए मैच में चीयरलीडर्स ने भी इसपर डांस किया। 28 जनवरी को Charlotte Hornets और Miami Heat के बीच हुए मैच के पहले चीयरलीडर्स ने भारतीय परिधान में घूमर गाने पर डांस किया।
ये भी पढ़ें: Video: अमेरिका में 'पद्मावत' के लिए परिवार ने बुक किया पूरा थियेटर, लहंगे में किया 'घूमर' डांस












Click it and Unblock the Notifications