हाथ में शराब की बोतल और 'दो घूंट पिला दे...' गाने पर लड़की का डांस वायरल, देखें वीडियो
नई दिल्ली, 15 अगस्त: सोशल मीडिया पर आपने शादी में डांस की कई वायरल वीडियो देखी होगी। यहां तक की दूल्हे के दोस्तों के शराबी डांस और नागिन डांस से तो आप अच्छे से वाफिक होंगे। इस बीच इंटरनेट पर शादी में शामिल हो रही एक लड़की का डांस वीडियो जमकर तैर रहा हैं, जिसमें लड़की ने शराब की बोतल को हाथ में लेकर ऐसा डांस किया कि उसने लड़कों को भी पीछे छोड़ दिया, देखें वीडियो...

लड़की का शराबी डांस वायरल
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें शराब की बोतल हाथ में थामे डांस करने वाला लड़का नहीं बल्कि लड़की है। बेहद की कम ऐसे मौके होते है जब आपको इस तरह शादी के मौके पर लड़की को शराबी डांस करते हुए देखा जाए। इंस्टाग्राम रील्स पर ऐसे ही दो वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसके देखकर यूजर भी बिना कमेंट किए नहीं रह पा रहे हैं।

'दो घूंट पिला दे साखिया...'
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शादी के मौके पर लड़की डीजे पर शराब की बोतल लेकर खूब अपने ही अंदाज में मस्त होकर डांस कर रही हैं। ब्लेक ड्रेस पहने लड़की के हाथ में शराब की बोतल है और वो 'दो घूंट पिला दे साखिया...' गाने पर बिल्कुल शराबी के अंदाज में डूबकर मस्त हैं।

सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा डांस
हालांकि लड़की किसी भी तरह से शराब के नशे में नहीं है, लेकिन उनका डांस ऐसा है कि जैसे मानों उन्होंने पूरी एक बोतल खत्म कर दी हो। वहीं लड़की का डांस देखकर वहां मौजूद परिवार के लोग उन पर पैसों से वार-फेर भी कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। बता दें कि स्माइल अरोड़ा ऑफिशियल इंस्टा पेज से यह वीडियो शेयर किया गया है। प्रोफाइल के मुताबिक स्माइल अरोड़ा वीडियो क्रिएटर हैं।

डांस की दो वीडियो की शेयर
स्माइल अरोड़ा ऑफिशियल पेज रोहतक हरियाणा का है, जिससे दो वीडियो शेयर की गई हैं, जिसको सवा लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं। पहली वीडियो 24 जुलाई है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि क्या ऐसा डांस कभी किसी फैमिली फंग्शन में किया है। वहीं दूसरी वीडियो 6 दिन पुरानी है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि डिमांड पर पार्ट-2, अगले बार तुम सब भी ऐसा डांस ट्राई करना।वहीं यूजर भी इस डांस पर जमकर कमेंट करके मौज ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications