VIRAL VIDEO: जब संगीत की धुन पर थिरकने लगी क्यूट सी 'सीता'

Recommended Video

    Ramleela में Cute Girl ने Sita के role में जो किया,उसे देखकर सब हैरान है; Watch Video|वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर माता सीता बनीं एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। वीडियो में तीन बच्चे भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के रूप में नजर आ रहे हैं, इन्हीं में से छोटी बच्ची ने ढोल की ताल पर डांस करके सबका दिल जीत लिया। बच्ची के डांस का वीडियो अब फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप पर वायरल हो रहा है। लोग बच्ची की तारीफ में खूब कमेंट कर रहे हैं।

    girl child dressed up as sita dance video viral on social media

    राम और लक्ष्मण को रूप में दोनों बच्चे शांत खड़े हैं, वहीं सीता माता बनी छोटी सी बच्ची जमकर डांस कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही ढोल बजना शुरू होता है वह बच्ची अपने ही धुन में नाचने लगती है, उसे देख आस-पास खड़े लोग हंसने लगते हैं और उसके कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट और लाइक के रूप में बच्ची पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

    एक यूजर ने लिखा, बच्ची ने मुझे खुश कर दिया है, कितनी प्यारी बच्ची है। एक अन्य यूजर ने लिखा, मैंने पहली बार इतना क्यूट वीडियो देखा है, इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। इस वीडियो ने ट्विटर पर धमाल मचा दिया है, इस पर लोग भर भरके कमेंट कर रहे हैं। मां सीता की तरह सजी छोटी बच्ची अपनी चुलबुली हरकतों से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

    जहां राम, लक्ष्मण बने दोनों बच्चे चुपचाप खड़े हैं, वहीं उछल-उछल कर डांस कर रही है। बच्ची का चुलबुला अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है यही वजह है कि सोशल मीडिय पर यह वीडियो इतना वायरल हो रहा है। वीडियो को अबतक 16 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं इस वीडियो को 4 हजार से ज्यादा बार री ट्वीट किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+