दिल छू लेगी ये जादुई आवाज, सिंगिंग शो में रिजेक्ट हुई बच्ची तो लोग Video शेयर कर पूछ रहे ये सवाल

दिल छू लेगी ये जादुई आवाज, सिंगिंग शो में रिजेक्ट हुई बच्ची तो लोग Video शेयर कर पूछ रहे ये सवाल

नई दिल्ली। कला किसी पहचान की मोहताज नहीं होती, न तो इसकी कोई सीमा होती है, औल न ही उम्र। सोशल मीडिया के इस जमाने में कला को छुपाकर ज्यादा देर रखा भी नहीं जा सकता है। ऐसा ही एक वीडिय़ो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक बच्ची सिंगिंग शो में जो सलेक्ट नहीं हो सकी, लेकिन उसकी आवाज ने लोगों का दिल छू लिया है।

Girl Break the internet with her melodies songs, while rejected in singing reality show.

सोशल मीडिया पर इस बच्ची का वीडिय़ो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए लड़की की आवाज सुनने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इसे रिजेक्चट कैसे कर दिया गया है। आईएएस अधिकारी अविनाश शरण ने एक वीडियो अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया, जिसमें एक बच्ची माइक पर, कैमरे के सामने रो रही है। रिपोर्ट्र उससे पूछता है कि क्या हुआ तो बोलती है कि उसका सलेक्शन नहीं हो पाया। रिपोर्टर उससे कुछ सुनाने को कहा तो उसने दो गीत सुनाए, लड़की की आवाज सुनकर लोग सलेक्शन पर सवाल उठा रहे हैं। बच्ची ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के दो गीत आए और दोनों एक से बढ़कर एक। बच्ची की आवाज की मिठास लोगों को खूब पसंद आ रही है।

लोग उन सलेक्टर्स पर सवाल उठा रहे हैं, जिन्होंने इस बच्ची को सिंगिंस शो में रिजक्ट कर दिया। आईएएस अधिकारी ने लोगों से सवाल किया कि बच्ची रिजेक्ट होने लायक तो नहीं है? इस वीडियो को 7 अगस्त को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके चंद घंटों के भीतर ही 97.6K लोगों ने देखा और उनके सवाल को वाजिव बताते हुआ कहा कि ये बच्ची संगीत के लिए ही बनी है। कुछ लोगों ने सलेक्शन प्रोसेस पर सवाल उठाए तो कुछ ने लिखा कि सलेक्टर्स से सवाल किया जाना चाहिए। हालांकि बच्ची कौन हैं? किस सिंगिंग रिएलिटी शो में हिस्सा लेने आई थी, इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन बच्ची के सलेक्ट नहीं होने पर उतने ही दुखी है, जितनी ये बच्ची खुद है। हालांकि ऐसे लोगों की संख्या भी बहुत हैं, जो इस वीडियो की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं। कई ऐसे कमेंट हैं, जिसमें यूजर्स लिख रहे हैं कि वीडियो एडिटेड वीडियो है। लोगों ने इसके लिए कई दलीली भी दी है। हालांकि सबने माना है कि जिसकी आवाज है, वो वास्तव में बहुत मधुर है। वनइंडिया इस वीडियो की प्रमाणिकता का कोई दावा नहीं कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो लोगों के रिएक्शन के आधार पर लिखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+