कैमूर: हाथ जोड़ गिड़गिड़ाती रही नाबालिग, सातों युवकों ने की खुलेआम छेड़छाड़
भभुआ: कुछ दिनों पहले ही बिहार में नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद लोगों में काफी गुस्सा था। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है जिसमें एक नाबालिग से सामूहिक छेड़खानी की वारदात कैद है। इस वीडियो में 7 युवकों को दिखाया गया है जो एक नाबालिग के साथ छेड़खानी कर रहे है। शनिवार को सामने आये इस वीडियो ने एकबार फिर समाज में फैली हैवानियत को दिखाया है।

इस वीडियो में लड़की खुद को बचाने के लिए गि़ड़गिड़ा रही है लेकिन सातों युवक उसके साथ जबर्दस्ती कर रहे हैं। बताया जा रहा कि ये घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
कैमूर पहाड़ी की तलहटी में एक है मसही, इस वीडियो के इसी इलाके का होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों की जानकारी में आने के बाद एसपी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी वीडियो की सत्यता की जांच में जुट गये है।

स्थानीय युवकों ने की छेड़छाड़
बताया जा रहा है कि नाबालिग एक पहचान के लड़के के साथ मसही गांव की तरफ सुअरा नदी पर बने पुल के बगल में बैठी थी। इसी दौरान वहां कुछ स्थानीय युवक पहुंचे और नाबालिग के साथ जबर्दस्ती शुरू कर दी। नाबालिग उन युवकों से बचने के लिए पहले तो अपनी पूरी ताकत लगाती है,गिड़गिड़ाती है लेकिन, युवकों पर इसका कोई असर नहीं होता है।

तीन युवकों को लिया गया हिरासत में
नाबालिग के साथ का लड़का युवकों से विनती करता नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद जब यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो एसपी फरोगुद्दीन ने तत्काल इसकी जांच के लिए एसडीपीओ अजय प्रसाद को भगवानपुर थाने भेजा। एसडीपीओ अजय प्रसाद ने संभावित घटनास्थल का निरीक्षण किया और तीन की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि नाबालिग कहां की रहने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications