कुएं से पानी भरने गई लड़की की तीन दिनों बाद मिली लाश, झाड़ियों में मिले कपड़े

तीन दिन पहले ही पूरा परिवार बेटी को ढूंढने में व्यस्त था और खेत में अपनी ही बहन की लाश देखकर भाई को काफी गहरा सदमा लगा।

Recommended Video

    Pune: Girl found dead after 3 days of missing । वनइंडिया हिंदी

    पुणे। पुणे में कुएं से पानी भरने गई थी लड़की, तीन दिन बाद उसी खेत में निवस्त्र अवस्था में मृत पाई गई। इस घटना से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई है। 17 वर्षीय लड़की तीन दिन पहले पानी लेने गई, जब वो घर वापस नहीं तो पिता ने अपहरण का केस पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया था। माता-पिता ने ये कभी नहीं सोचा था जो बेटी दो पैरों से चलकर घर के लिए पानी भरने गई थी, उसी बेटी को चार कंधों पर उठाना पड़ेगा। निवस्त्र अवस्था में लड़की की लाश मिलने से पूरा परिवार सदमे से गुजर रहा है। ये मामला चाकण पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। चाकण के धामणे गांव के खेत में 17 वर्षीय लड़की की लाश मिली है।

    बहन की लाश देख सदमे में आया भाई

    बहन की लाश देख सदमे में आया भाई

    पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह लड़की का भाई खेत में काम कर रहा था, तभी लड़की की लाश खेत में देखकर दंग रह गया। तीन दिन पहले ही पूरा परिवार बेटी को ढूंढने में व्यस्त था और खेत में अपनी ही बहन की लाश देखकर भाई को काफी गहरा सदमा लगा। बहन की लाश देखने के बाद भाई ने तुरंत इस बात की जानकारी घरवालों की दी और धीरे-धीरे ये खबर गांव में आग की तरह फैल गई। लड़की के माता-पिता किसान हैं और पिता कपड़े की दुकान में भी काम करते हैं।

    निर्वस्त्र अवस्था में मिली लड़की की लाश

    निर्वस्त्र अवस्था में मिली लड़की की लाश

    लड़की अपने परिवार में सबसे छोटी थी, मां को बताकर पीने का पानी भरने गई थी। पानी भरते समय गांव की एक महिला द्वारा भी उसे देखा गया था। उसके बाद से लड़की किसी को नजर नहीं आई थी। निवस्त्र अवस्था में लड़की की लाश पाए जाने के बाद पुलिस को घरवालों ने सूचना दी। लड़की की डेड बॉडी पूरी तरह से सड़ हुई पाई गई। लड़की को गला दबाकर और सिर पर पत्थर से वार करके हत्या की गई। शायद लड़की के साथ बलात्कार भी किए जाने की चर्चा गांव में जोरों पर है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। लड़की की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

    तीन दिनों से घरवालों को थी बेटी की तलाश

    तीन दिनों से घरवालों को थी बेटी की तलाश

    लड़की ने 10वीं तक पढ़ाई की है और पिछले एक साल वो घर पर अपनी मां के कामों में हाथ बंटाती थी, एक साल पहले ही लड़की ने पढ़ाई छोड़ दी थी। परिवारवालों को काफी गहरा सदमा लगा है कि किसी की उनकी बेटी से क्या दुश्मनी हो सकती है। पुलिस को पास की झाड़ियों से लड़की के कपड़े पाए गए हैं। लड़की के शरीर पर गहरे चोट के निशान और गले में गला दबाने के निशान पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद बलात्कार हुआ कि नहीं इस बात की भी पुष्ठि हो जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+