छात्रा ने चप्पल से उतारा मजनूं का भूत, लोगों ने कहा- 'शाबाश बेटी'
बरेली। महिलाओं के प्रति बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं के बीच यूपी के बरेली में बुधवार को एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर देश की बेटियों का हौंसला बढ़ जाएगा।

बुधवार को स्कूल जा रही एक छात्रा से जब एक मनचले ने छेड़छाड़ की तो इस छात्रा ने भी दिलेरी दिखाते हुए उन मनचले को सबक सिखाने का मन बना लिया।
छात्रा ने चप्पल उतारी तो मनचले युवक की जमकर धुनाई की। इसके बाद तो वहां लोगों का हुजूम लग गया। लोगों ने भी मनचले युवक की पिटाई की और छात्रा की खूब तारीफ की।
छात्रा ने दूसरी लड़कियों को भी सबक दिया कि छेड़छाड़ कर रहे सड़कछाप मजनुओं से घबराने की बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications