15 साल की लड़की ने कहा 13 साल का लड़का है उसके बच्‍चे का बाप

एक हैरतअंगेज मामले में पुलिस ने 13 साल के लड़के को कस्‍टडी में लिया है क्‍योंकि उसके ऊपर आरोप लगा कि वो 15 साल की लड़की के बच्‍चे का बाप है।

तिरुवनंतपुरम। एक हैरतअंगेज मामले में पुलिस ने 13 साल के लड़के को कस्‍टडी में लिया है क्‍योंकि उसके ऊपर आरोप लगा कि वो 15 साल की लड़की के बच्‍चे का बाप है। यह मामला तिरुवनंतपुरम के कोल्‍लम में पठानपुरम पुलिस के पास आया है। पुलिस ने उस लड़के को कोल्‍लम के मुख्‍य न्‍यायिक अधिकारी के सामने पेश किया गया जोकि खुद जुवेलाइन जस्टिस बोर्ड के चेयरमैन हैं। मजिस्‍ट्रेट ने उस लड़के को जमानत देते हुए उसके माता-पिता के पास भेज दिया है।

15 साल की लड़की ने कहा 13 साल का लड़का है उसके बच्‍चे का बाप

यह पहला ऐसा मामला नहीं है। इससे पहले एर्नाकुलम में एक 16 साल की लड़की ने एक बच्‍चे को जन्‍म दिया था जिसका पिता 12 साल के लड़के को बताया गया था।

पुलिस के मुताबिक यह मामला चार दिन पहले दर्ज किया गया था जिसने अभी नौवीं क्‍लास पास किया और एक बच्‍चे को जन्‍म दिया। पहले लड़की ने अपने पेट में दर्द की बात कही, जब उसे अस्‍पताल ले जाया गया तो डॉक्‍टर ने उसकी मां को बताया कि लड़की गर्भवती है।

उसके बाद लड़की की जांच करने वाले डॉक्‍टर ने उसे एक दूसरे हॉस्पिटल में रिफर कर दिया और वहां पर लड़की ने बच्‍चे को जन्‍म दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

बच्‍चे को जन्‍म देने वाली लड़की ने बताया कि उसके गर्भवती होने का कारण उसका पड़ोसी है। लड़का क्‍लास आठ में पढ़ता है और अपने रिश्‍तेदारों के मेंगलुरु स्थित घर में रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+