नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में साथ दिखे पासवान, मांझी और सुशील मोदी, तो गिरिराज ने तस्वीर ट्वीट कर कसा तंज
पटना।

गिरिराज सिंह के ट्वीट से उठे सवाल
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान भी शामिल हुए। साथ ही इफ्तार पार्टी में जीतनराम मांझी भी पहुंचे थे। इसी आयोजन की चार तस्वीर शेयर करते हुए बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पलटवार किया। इन तस्वीरों में नीतीश कुमार के साथ सभी नेता नजर आ रहे थे।
गिरिराज ने ट्वीट में लिखा, 'कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब...'
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, "कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुंदर फोटो आते??...अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते हैं???" इफ्तार के मौके पर जिस तरह से नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी कई साल के बाद एक साथ नजर आए इससे भी कई तरह के सवाल उठने लगे। वहीं बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने इस ट्वीट से जिस तरह तंज कसा है वो भी बेहद अहम है।

विपक्ष ने उठाए सवाल, क्या जेडीयू-बीजेपी गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं
इससे पहले बीजेपी-जेडीयू के बीच रिश्तों को लेकर बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने दोनों गठबंधन दलों पर निशाना साधा है। आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि जिस तरह से दोनों पार्टियों के बीच अंदरूनी मामले सामने आ रहे हैं, इससे ये इनकार नहीं किया जा सकता कि दोनों दल बिहार की जनता को ठगने के लिए एक साथ आए हैं। वहीं कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि जिस तरह से केंद्रीय कैबिनेट में जेडीयू शामिल नहीं हुई है, इससे लग रहा कि दोनों दलों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications