गिरिराज बोले- राफेल आ गया, अब पाकिस्तान पर है वो पहला गोला कब खाएगा
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि पहला राफेल एयरक्राफ्ट भारत को मिल गया है। अब पाकिस्तान के ऊपर है कि वो पहला गोला कब खाएगा। मंगलवार को फ्रांस में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पहला राफेल औपचारिक रूप से प्राप्त करने के बाद ये ट्वीट किया। भारत और फ्रांस के बीच 36 विमानों की डील हुई है। जिसका पहला विमान मंगलवार को एक समारोह में फ्रांस ने भारत के रक्षामंत्री को सौंपा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, आज राफेल पर ॐ लिखाने के साथ ही वह भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गया, अब पाकिस्तान पर निर्भर करता है कि वह इससे पहला गोला कब खाएगा?
सोमवार को तीन दिन को दौरे पर फ्रांस पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पेरिस से मेरिग्नैक पहुंचे। यहां एक आधिकारिक कार्यक्रम में उन्हें पहला राफेल विमान सौंपा गया। राजनाथ सिंह ने राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने से पहले नये विमान पर शस्त्र पूजन करते हुए उस पर ओम लिखा और नारियल चढ़ाया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि राफेल मीडिमय मल्टी रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट हमारी वायुसेना की शक्ति बढ़ाएगा और वायु क्षेत्र में भारत की शक्ति को बढ़ाएगा।
भारत और फ्रांस की सरकार के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान की डील हुई है। यह सौदा 7.8 करोड़ यूरो (करीब 58,000 करोड़ रुपए) का है। इस डील की शुरुआत यूपीए की सरकार के वक्त हुई थी। कांग्रेस का ये भी आरोप रहा है कि नरेंद्र मोदी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए इसमें बड़ा घोटाला किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में ये बड़ा मामला था और विपक्ष ने इसे खूब उठाया था।












Click it and Unblock the Notifications