राहुल गांधी को लेकर गिरिराज सिंह का विवादित बयान, बोले- उनकी सोच छोटी है या...

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को विपक्ष का भी खूब समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि राहुल गांधी की सोच छोटी है या सच बोलने की आदत छोड़ दी है।' बता दें कि इससे पहले गिरिराज सिंह ने राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा पर किसान आंदोलन के बहाने राजनीतिक टूरिज्म करने का आरोप लगाया था।

Giriraj Singh disputed statement about Rahul Gandhi, said his thinking is small

पिछले साल 26 नवंबर, 2020 से शुरू हुआ किसान आंदोलन अब भी जारी है। किसान कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों को विपक्षी दलों का भी समर्थन प्राप्त हुआ है। राहुल गांधी कई बार किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोल चुके हैं। राहुल गांधी के बयानों को लेकर अब गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'कहा जा रहा है कि शराब भी बांटनी पड़े तो बांटों लेकिन ये आंदोलन बंद नहीं होना चाहिए, राहुल गांधी की सोच छोटी है या सच बोलने की आदत छोड़ दी है, यह मेरी समझ से परे है।'

यह भी पढ़ें: गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर हमला, गद्दी जाते हुए देख फ्रस्ट्रेशन में हैं दीदी

गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी पर भी तंज कसते हुए रविवार को बड़ा बयान दिया। गिरिराज सिंह ने कहा, 'प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों भाई-बहन राजनीतिक टूरिज्म कर रहे हैं। उन्हें ऐसा लग रहा है कि किसान आंदोलन के सहारे उनकी पार्टी में भी नई जान आ जाएगी। इसी विचार के साथ राहुल और प्रियंका किसान आंदोलन के सहारे चुनावी नाव पर सवार होने की तैयारी कर रहे हैं।' गिरिराज सिंह ने अपने एक बयान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल में सीएम ममता की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+