महाराष्ट्र: बाल ठाकरे की वर्षों पुरानी तस्वीर शेयर कर गिरिराज ने लिखा.........कराह रहे होंगे

नई दिल्ली- महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री बनवाने और सरकार में आधी भागीदारी की मांग को लेकर शिवसेना ने जिस तरह से 30 वर्षों बाद एनडीए से नाता तोड़ा है, उससे बीजेपी बहुत ही आहत है। अब पार्टी के नेता शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे को उनके पिता बालासाहेब ठाकरे की नीतियों की याद दिलाकर तंज कस रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें बाल ठाकरे पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ किसी बात में मसगूल नजर आ रहे हैं।

Giriraj Singh attacked Shiv Sena by sharing a very old picture of Bal Thackeray

एनडीए का साथ छोड़ने के लिए बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने शिवसेना पर जोरदार निशाना साधा है। इसमें गिरिराज ने इशारों में उद्धव के लिए लिखा है कि उनके पिता ने हिंदुत्व के लिए सबको एकजुट किया था, लेकिन उन्होंने अपने पिता की उम्मीदों पर ही पानी फेर दिया है। गिरिराज सिंह के मुताबिक शिवसेना के इस रवैये को देखकर बाल ठाकरे की आत्मा कराह रही होगी और शिवसैनिकों को भी ये बात पसंद नहीं आ रही होगी।

उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर लिखा है, "बालासाहेब के वर्षों की तपस्या ने सनातनियों को महाराष्ट्र में एक उम्मीद और पहचान दी ..आज हिंदुत्व विरोधियों के साथ जाता देख बालासाहेब और शिवसैनिक कराह रहे होंगे। इतिहास गवाही देगा की कैसे बालासाहेब ने सबको एक किया और कुछ ने सबको बिखेर दिया।"

बता दें कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन में रहकर विधानसभा चुनाव लड़ा है। इसमें जनता ने बीजेपी को 105 और शिवसेना को 56 सीटें देकर सरकार बनाने का मैनडेट दिया है। लेकिन, शिवसेना मुख्यमंत्री की कुर्सी और कैबिनेट में आधे-आधे के फॉर्मूले पर अड़ी रहकर बीजेपी को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+