'खुशबू गुजरात की' विज्ञापन में अमिताभ के को-स्‍टार मौलाना शेर की मौत

मौलाना एशियाई बब्बर शेर था, जिसके साथ अमिताभ बच्चन ने 'खुशबू गुजरात की' विज्ञापन में काम किया था।

नई दिल्‍ली। गुजरात टूरिज्‍म के विज्ञापन में अमिताभ बच्‍चन के साथ काम कर चुका मौलाना अब नहीं रहा। वो काफी बीमार था और बुधवार को उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि मौलाना कोई एक्‍टर नहीं बल्‍कि एक शेर है जिसके साथ अमिताभ बच्‍चन ने विज्ञापन किया था। आप इस शेर की खासियत का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि विज्ञापन के बाद अमिताभ बच्‍चन इससे इतना प्रभावित हुए थे कि उन्‍होंने एक ब्‍लॉग लिख डाला था।

Gir's Maulana, Amitabh Bachchan's co-star in Gujarat ad, dead

आपको बता दें कि मौलाना एशियाई बब्बर शेर था, जिसके साथ अमिताभ बच्चन ने 'खुशबू गुजरात की' विज्ञापन में काम किया था। अमिताभ ने मौलाना समेत आठ शेरों के साथ इस विज्ञापन में साल 2010 में काम किया था। मौलाना गिर अभयारण्य का सबसे बूढ़ा शेर था। उसकी उम्र 16 साल थी। वो पिछले 10 दिनों से काफी बीमार चल रहा था। गुरुवार को जंगल के मुख्य संरक्षक ए पी सिंह ने शेर की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि यह शेर पयर्टन क्षेत्र में अक्सर देखा जाता था। यह ऐसा दिखता था कि इसका नाम मौलाना रखा गया था।

बिग बी ने क्‍या लिखा था ब्‍लॉग में

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था, 'शेर!! केवल एक नहीं बल्कि कई शेर। वे आ रहे हैं- 3, 4... पूरे 7 शेर हैं और उनका सरगना एक नर शेर है। उसके साथ दो शेरनियां और शेर के बच्चे हैं। वह बहुत ही शांति के साथ आ रहे हैं और तालाब के किनारे पानी पी रहे हैं। सबसे बूढ़ा शेर एक कोने आकर बैठ गया है जबकि बाकी शेर अभी भी पानी में इधर-उधर कूद रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+