Seema Haider:'मिस्ड कॉल के जरिए करीब आए थे गुलाम-सीमा', जानिए सचिन के प्रेम में पागल PAK महिला का ये सच
Seema Haider Story: 'पबजी गेम' के जरिए इंडिया के सचिन मीणा से प्यार करने वाली पाकिस्तानी सीमा हैदर इन दिनों भारत-पाक दोनों जगह काफी सुर्खियो में हैं। चार बच्चों की मां सीमा हैदर अपने प्यार सचिन के लिए अवैध तरीके से भारत आईं हैं।

सचिन के साथ रहने के लिए सीमा ने अपना केवल देश ही नहीं छोड़ा बल्कि अपना धर्म भी बदल लिया है। सचिन की दीवानी सीमा को देखकर इस वक्त कोई नहीं कह सकता कि वो मुस्लिम हैं, माथे पर बिंदिया, साड़ी पहने और तुलसी माता की पूजा करते उनकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर सीमा को कोस रहे हैं लोग
जहां सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी मोहब्बत को सपोर्ट कर रहे हैं वहीं सरहद पार के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर कोस रहे हैं और उनके बारे में अनाप शनाप बातें लिख रहे हैं।
'वो तीन बहन और एक भाई है'
मालूम हो कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के खैरपुर जिले की रहने वाली है, वो तीन बहन और एक भाई है, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बड़ी बहन की शादी हो गई है और भाई पाकिस्तानी फौज में है, माता-पिता की मौत हो चुकी है। सीमा शादी से पहले सीमा रिंद हुआ करती थी।
'गुलाम हैदर की पहले भी शादी हो चुकी थी'
सीमा ने यहां के टीवी इंटरव्यू में कहा है कि 'साल 2013 में जब उनकी उम्र 17 साल की थी, तो उनकी शादी गुलाम हैदर जखरानी से घरवालों ने जबरदस्ती करवा दी थी क्योंकि उस वक्त वो किसी और से प्यार करती थीं लेकिन घर वालों को वो लड़का पसंद नहीं था। गुलाम हैदर की पहले भी शादी हो चुकी थी और उस शादी से भी उन्हें दो बच्चे हैं।'
'सीमा और गुलाम हैदर का भी प्रेम विवाह हुआ'
लेकिन पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सीमा और गुलाम हैदर का भी प्रेम विवाह हुआ था और दोनों मिस्ड कॉल के जरिए एक -दूसरे के करीब आए थे। दोनों की उम्र के अंतर को देखते हुए पहले दोनों के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन सीमा ने परिवार के खिलाफ जाकर गुलाम से शादी कर ली और अपना घर छोड़ दिया था इसके बाद दोनों का मामला पंचायत ने सुलझाया था और हैदर के परिवार पर इस शादी के लिए जुर्माना भी लगा था।
साल 2019 में उसे सऊदी अरब जाने का मौका मिला
शादी के बाद गुलाम ने सीमा संग गांव छोड़ दिया और कराची चला आया और यहां पर ऑटो चलाने का काम करने लगा, इसी दौरान उसके और सीमा के चार बच्चे भी हुए लेकिन साल 2019 में उसे सऊदी अरब जाने का मौका मिला, उसे वहां अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिली थी, उसने परिवार की बेहतरी के लिए वहां जाने का फैसला किया और तब से ही सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ कराची के धानी बख्श गोठ गांव में एक किराए के घर में रह रही थी।
'सीमा के घरवालों ने उसे माफ कर दिया था'
गुलाम हैदर से शादी के कुछ वक्त बाद सीमा के घरवालों ने उसे माफ कर दिया था। जबसे गुलाम हैदर सऊदी अरब गया, तब से ही सीमा की छोटी बहन और पिता उसके साथ ही रहते थे और मकान के किराए में शेयरिंग करते थे लेकिन पिछले साल सीमा के पिता भी चल बसे, जिसके बाद सीमा एकदम अकेली हो गई थी।
'पबजी गेम के जरिए हुई थी प्रेम कहानी'
साल 2019 में ही एक पबजी गेम के जरिए उनकी और सचिन की मुलाकात हुई और उसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और ये मित्रता कब प्रेम में बदली दोनों को पता ही नहीं चला और नतीजा आज ये है कि सीमा हैदर अपने प्रेम सचिन के लिए दुनिया की परवाह ना करते हुए भारत आ गई हैं और अपना सब कुछ उनपर न्यौछावर करने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications