कांग्रेस छोड़ चुके गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर में 4 सितंबर को करेंगे रैली, स्वागत में लगाए गए बैनर
कांग्रेस छोड़ चुके गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर में 4 सितंबर को करेंगे रैली, स्वागत में लगाए गए बैनर
जम्मू कश्मीर, 02 सितंबर: कांग्रेस को अलविदा कह चुके वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर में जाकर अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। वहीं अब गुलाम नबी आगामी 4 सितंबर रविावार को कश्मीर की वादी में विशाल रैली करने जा रहे हैं।

4 सितंबर को होने वाली इस रैली से पहले जम्मू कश्मीर में गुलाम नबी आजाद के स्वागत के लिए बैनर लगाए गए हैं। जिसमें गुलाम नबी का जम्मू कश्मीर में वेलकम किया जा रहा है।
Jammu, J&K | Banners seen erected ahead of a rally by Ghulam Nabi Azad to be held on September 4 pic.twitter.com/nTNAeHOLbI
— ANI (@ANI) September 2, 2022
माना जा रहा है कि कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गुलाम नबी आजाद इस रैली के दौरान ही अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगे। वहीं अपनी नई पार्टी बनाने से और कश्मीर पहुंचने से पहले ही उनकी जम्मू में पार्टी के एजेंडे पर चर्चा शुरू हो चुकी है। हालांकि आजाद समर्थक पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग और महंगाई जैसे मुदें को लेकर आगे बढ़ेंगे।
इसके साथ ही माना जा रहा है गुलाम नबी अपनी इस रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को टारगेट करते हुए निशाना साध सकते है क्योंकि 4 सितंबर को राहुल गांधी दिल्ली में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली करने वाले हैं।
बता दे पांच पन्नों के इस्तीफे में पूर्व कांग्रेसी गुलाम नबी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए थे और कांग्रेस छोड़ने की वजह भी राहुल गांधी को ही बताया था।












Click it and Unblock the Notifications