Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हैदराबाद नगर निगम चुनाव नतीजों पर बोले किशन रेड्डी, जनता ने बीजेपी के लिए विधानसभा का रास्ता साफ किया

नई दिल्ली। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। अभी तक आए नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं टीआरएस और एआईएमआईएम की सीटें कम हुई हैं। चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता और गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि टीआरएस ने हैदराबाद में 99 सीटें थीं, यह घटकर अब 55 हो गई हैं। हमारे पास 4 सीटें थीं और हम अब तक 50 जीत चुके हैं। एआईएमआईएम की सीटों की संख्या में भी कमी आई है, वही TRS के लिए भी जाती है। जबकि भाजपा आज एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरी है।

ghmc election results G Kishan Reddy says BJP has today emerged as a strong party

Recommended Video

    GHMC Election Result: TRS में जश्न, बोलीं CM KCR की बेटी- Mayor हमारा होगा | वनइंडिया हिंदी

    रेड्डी ने कहा कि आज के नतीजे बताते हैं कि 2023 के विधानसभा चुनावों में तेलंगाना में भाजपा सरकार आएगी। टीआरएस की सरकार पूरी तरह से फेल रही है, लोग उसके परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। लोगों ने आने वाले दिनों में तेलंगाना में भाजपा सरकार के लिए रास्ता साफ किया है।

    हैदराबाद नगर निगम में सत्तारूढ़ TRS सभी 150 वार्ड पर चुनाव लड़ रही है। BJP 149 वार्ड, कांग्रेस 146 वार्ड पर और AIMIM 51 वार्ड पर चुनाव लड़ रही है। ताजा जानकारी मिलने तक सत्तारूढ़ टीआरएस ने अब तक 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने 42 सीटों पर कब्जा जमाया है। बीजेपी को भी अब तक 42 सीटों पर जीत मिली है। पिछले चुनावों में भाजपा को सिर्फ चार सीटें मिली थीं। ऐसे में भाजपा ने इस बार दमदार प्रदर्शन किया है। 2016 के चुनाव में टीआरएस ने 99 और एआईएमआईएम ने 44 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 2 वार्ड आए थे। इस चुनाव में टीआरएस को सबसे ज्यादा नुकसान होता दिख रहा है।

    ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम 4 जिलों- हैदराबाद, मेडचल-मलकजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी में है। इस पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र तो तेलंगाना की 5 लोकससभा सीटें आती हैं। इस चुनाव में भाजपा ने पीएम को छोड़ तमाम बड़े नेता उतार दिए थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+