इंदिरापुरम हत्या-आत्महत्या केस : पुलिस को दीवार पर चिपकी मिलीं सुसाइड नोट समेत ये चीजें, लिखी है अंतिम इच्छा
Recommended Video
इंदिरापुरम। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक पूरे परिवार की मौत की खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ आठवीं मंजिल से छलांक लगाकर आत्महत्या कर ली। ये कदम उठाने से पहले इन लोगों ने सो रहे दो बच्चों की हत्या कर दी थी। घटना इंदिरापुरम के वैभव खंड की कृष्णा अप्रा सफायर सोसायटी की है। मरने वाले बच्चों की उम्र 14 से 18 के बीच है।

घटना की वजह आर्थिक तंगी
पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें घटना की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। घटना मंगलवार सुबह की है। मृत व्यक्ति का नाम गुलशन बताया जा रहा है, जबकि उसकी दोनों पत्नियों का नाम परवीन और संजना है। गुलशन जींस का कारोबार करता था। इस कारोबार में संजना सहयोगी थी। बच्चों के साथ घर में खरगोश भी मृत मिला है।

दीवार पर चिपकाया 500 का नोट
पुलिस को घर की जांच के दौरान दीवार पर 500 रुपये के नोट के साथ सुसाइड नोट भी चिपका हुआ मिला है। इन दीवारों पर कुछ बाउंस चेक भी चिपके मिले हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में गुलशन ने आत्महत्या के लिए अपने साढ़ू को जिम्मेदार ठहराया है। गुलशन के भाई का कहना है कि उसका अपने साढ़ू के साथ दो करोड़ रुपये को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा किया। सुसाइड नोट में लिखा है कि 500 रुपये साथ में है, इन्हीं से अंतिम संस्कार किया जाए। अंतिम इच्छा है कि सभी का अंतिम संस्कार एक साथ हो। इसमें राकेश वर्मा नाम के शख्स को जिम्मेदार ठहराया गया है।

कैसे की बच्चों की हत्या?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दंपति ने पहले तो अपने 14 साल के बेटे का गला घोंटा और फिर चाकू से रेत दिया। इसके बाद 18 साल की बेटी की भी हत्या कर दी। बेटा 9वीं कक्षा में पढ़ता था जबकि बेटी फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। पुलिस का मानना है कि इन लोगों ने आर्थिक तंगी के कारण ऐसा किया है। गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि ये मामला आर्थिक तंगी से जुड़ा हो सकता है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications