देर रात घर लौटी पत्नी की बात मानने से पति ने किया इंकार, पहुंचा हवालात

देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां कपड़े धोने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने पति को हवालात की हवा खिलवा दी।

नई दिल्ली। पति और पत्नी के बीच कहासुनी होना आम बात है, लेकिन अगर यही कहासुनी पुलिस थाने तक पहुंच जाए तो मामला फिर सामान्य नहीं रह जाता। देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां कपड़ों को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने पति को हवालात की हवा खिलवा दी। पति ने अब गाजियाबाद के महिला थाने में पत्नी की शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है, जहां दोनों के बीच सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।

घर का काम कौन करेगा?

घर का काम कौन करेगा?

मामला गाजियाबाद में थाना सिहानी गेट के घूकना इलाके का है। महिला थाने में दिए अपने शिकायती पत्र में पति ने कहा है कि उसकी शादी करीब 5 महीने पहले अप्रैल 2018 में हापुड़ की युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी ने उसकी मर्जी के खिलाफ बाहर नौकरी करना शुरू कर दिया। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अक्सर देर से घर पहुंचती है और घर के काम को लेकर उसके साथ झगड़ा करती है।

'पहले पिटाई की, फिर पुलिस बुलाई'

'पहले पिटाई की, फिर पुलिस बुलाई'

पति के मुताबिक, बीते मंगलवार को उसकी पत्नी रात को देर से घर पहुंची और उससे कपड़े धोने व घर का काम करने के लिए कहा। कपड़े धोने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने फोन करके अपनी मां और भाई को बुला लिया, जिन्होंने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस पति को थाने ले गई और धारा 151 में चालान कर उसे हवालात में डाल दिया।

पति ने महिला थाने में मांगा इंसाफ

पति ने महिला थाने में मांगा इंसाफ

मामला अब थाना सिहानी गेट से महिला थाने पहुंच चुका है, जहां पति ने शिकायत पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला थाना प्रभारी ने सुलह के लिए पति-पत्नी को बुलाया गया था, लेकिन दोनों तय समय पर थाने नहीं पहुंचे। पुलिस अब पति और पत्नी के परिजनों से बातचीत कर दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में भी एक पति-पत्नी के बीच विवाद का एक मामला सामने आया था, जहां गर्भवती पत्नी के शराब पीने की जिद के कारण दोनों में झगड़ा हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+