Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गाजियाबाद: सड़क किनारे ट्रॉली बैग में मिला युवक का शव, हड़कंप

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सड़क के किनारे एक लावारिस ट्रॉली बैग से शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। गाजियाबाद के पुलिस अधिकारी संजय पांडे ने बताया कि पुलिस टीएम को मेरठ रोड टी-पॉइंट के पास एक लावारिस बैग पड़ा मिला था, जिसमें एक युवक का शव था। संजय पांडे ने कहा कि जब पुलिस ने बैग खोला तो देखा कि उसमें एक युवक का शव था जिसके हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे।

ghaziabad: dead body of a man found wrapped in a trolley bag

संजय पांडे ने बताया, 'ऐसा लग रहा है कि उस युवक को मारने के बाद उसका शव बैग में डाला गया था। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि एनसीआर के सभी पुलिस स्टेशनों को इसका अलर्ट भेज दिया गया है। पुलिस मृत युवक के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैग से खून निकलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। उन्होंने बताया कि युवक की उम्र 30-32 साल होगी। वहीं, लावारिस बैग से शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के सामने कई सवाल

जबकि इस मामले में पुलिस के सामने अब कई सवाल हैं। मृत युवक की पहचान करने में पुलिस जुटी है ताकि इस मामले में जांच आगे बढ़ सके। वहीं, पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस इलाके में शव को बैग में रखकर कौन गया। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। नजदीकी पुलिस स्टेशनों को भी अलर्ट कर दिया गया है और जांच में टीम जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+