गाजियाबाद में वेस्ट प्लास्टिक से बनाई गई सड़क, मेयर ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बेकार प्लास्टिक का इस्तेमाल कर सड़क बनाई गई है। तीन मीटर की चौडाई वाली 300 मीटर लंबी ये सड़क बनाई गई है, जिसमें 350 किलो प्लास्टिक वेस्ट का इस्तेमाल हुआ है। खास बात ये है कि इसमें 95 फीसदी प्लास्टिक और महज 4 फीसदी तारकोल लगाया गया है। रविवार को मेयर और निगम कमिश्रर ने इस सड़क का निरीक्षण किया और फीता काटकर उद्घाटन किया।

ghaziabad 230 meter road built 350kg vest plastic in kavinagar mayor inaugurate

यह सड़क गाजियाबाद के कविनगर में डी-ब्लॉक में बनाई गई है। रविवार को मेयर आशा शर्मा और नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। चीफ इंजीनियर ने बताया कि डी-ब्लॉक में हापुड़ रोड से कलाधाम पार्क की सड़क की लंबाई 230 मीटर और इसकी चौड़ाई 3 मीटर है। इसको प्लास्टिक वेस्ट से बनाने में 5.40 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसे तारकोल से बनाया जाता तो 6.30 लाख रुपए खर्च होते। ऐसे में ना सिर्फ प्लास्टिक का इस्तेमाल हो गया बल्कि एक अच्छी खासी रकम भी बच गई।

निगम ने बताया कि प्लास्टिक से बनी सड़क पर भारी वाहन नहीं चलाए जा सकते हैं। जिस सड़क को प्लास्टिक वेस्ट से बनाया गया है, वह कविनगर की मुख्य सड़क नहीं है। इस रास्ते का ज्यादा यूज नहीं होता है और उस पर हैवी लोड वाले वाहन नहीं आते हैं। इंजीनियर ने बताया है कि हल्के वाहनों के लिए ये सड़क एक बेहतर प्रयोग है लेकिन इन्हें भारी वाहनों के हिसाब से ज्यादा मजबूत नहीं माना जाता। ऐसे में अंदर गलियों में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+