दिल्ली और लखनऊ में होने वाला गुलाम अली का लाइव कसंट रद्द
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आठ नवंबर को दिल्ली में होने वाले मशहूर गजल गायक गुलाम अली का कंसर्ट रद्द हो गया है। गुलाम अली ने खुद इस बात की जानकारी दी है। गुलाम अली ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते वो भारत में अपना सारा प्रोग्राम कैंसल कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बता दें कि शिवसेना के विरोध के चलते ही मु्ंबई में गुलाम अली का कंसर्ट रद्द कर दिया गया था। इसके बाद केजरीवाल सरकार, अखिलेश सरकार और ममता सरकार ने उन्हें अपने राज्य में कंसर्ट करने का न्योता दिया था।












Click it and Unblock the Notifications