जानिये क्या होता है भूकंप और क्यों आती है यह प्रलयकारी आपदा
बेंगलुरू। पिछले 24 घंटों में एक के बाद एक कई बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। शनिवार को नेपाल में जबरदस्त भूकंप के झटकों के बाद आज फिर से भूकंप के झटके लगे हैं। लेकिन आखिरकार भूकंप आता क्यों हैं यह आपके लिए जानना जरूरी है।

भूकंप प्लेट्स के विस्थापन होने से आता है
दरअसल धरती के भीतर कई प्लेटें होती हैं जो समय-समय पर विस्थापित होती हैं। इस सिद्धांत को अंग्रेजी में प्लेट टैक्टॉनिकक और हिंदी में प्लेट विवर्तनिकी कहते हैं। इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी की ऊपरी परत लगभग 80 से 100 किलोमीटर मोटी होती है जिसे स्थल मंडल कहते हैं।
पृथ्वी के इस भाग में कई टुकड़ों में टूटी हुई प्लेटें होती हैं जो तैरती रहती हैं। सामान्य रूप से यह प्लेटें 10-40 मिलिमीटर प्रति वर्ष की गति से गतिशील रहती हैं। हालाँकि इनमें कुछ की गति 160 मिलिमीटर प्रति वर्ष भी होती है।
प्लेटों आपस में टकराती हैं तो इससे पृथ्वी विस्थापित होती है
जब भी यह प्लेटें गतिशील होती हैं तो यह आपस में टकरती हैं। इन प्लेटों के टकराने से ही तरंगे पैदा होती हैं। यही नहीं इन्हीं प्लेटों के एक-दूसरे से टकराने के बाद यह एक दूसरे के उपर चढ़ने लगती हैं जिसके परिणामस्वरूप ज्वालामुखी उत्पन्न होता है।
प्लेट टैक्टॉनिक के इस सिद्धांत के अनुसार हमारी धरती की ऊपरी परत के रूप में स्थित स्थलमण्डल, जिसमें क्रस्ट और ऊपरी मैंटल का कुछ हिस्सा शामिल है, कई टुकड़ों में विभाजित हो जाता है जिन्हें प्लेट कहा जाता है।
मुख्य रूप से 7 प्लेटें देती हैं भूकंप को अंजाम
सामान्यतया इन प्लेटों में बड़ी प्लेटों की संख्या सात मानी जाती है। इसके अलावा कुछ सामान्य और कुछ छोटे आकार की प्लेट्स भी होती हैं। ये प्लेट्स मुख्य रूप से अफ़्रीकी प्लेट, यूरेशियाई प्लेट, उत्तर अमेरिकी प्लेट, दक्षिण अमेरिकी प्लेट, प्रशांत प्लेट, हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट, अंटार्कटिक प्लेट्स हैं।
सिस्मिक तरंगें हैं भूकंप की मुख्य वजह
भूकंप पृथ्वी की परतों के आपस में टकराने से उत्पन्न हुई उर्जा के कारण आता है। उन प्लेटों के टकराने से सिस्मिक तरंगे उत्पन्न होती हैं जो भूकंप का मुख्य कारण हैं। इसी के चलते भूकंप को रिकॉर्ड करने के लिए सीस्मोमीटर का इस्तेमाल किया जाता है, लिहाजा भूकंप के अध्ययन को सीस्मोग्राफी कहलाता है।
भूकंप को मापने के लिए रिक्टर स्केल का प्रयोग किया जाता है। तीन या इससे कम रिक्ट स्केल के भूकंप से अक्सर कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन सात से उपर के तीव्रता के भूकंप तबाही ला सकते हैं, जैसा की नेपाल में देखा सकता है। वहीं जब प्लेट समुद्र के किनारे आपस में टकराती हैं तो यह सुनामी जैसे भीषण आपदा को उत्पन्न करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications