पीएम मोदी की 10 दिन की विदेश यात्रा की 10 उपलब्धियां

टोरंटो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 3 देशों की विदेश यात्राओं के बाद स्वदेश वापस आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह विदेश यात्रा कई मायनों में सफल यात्रा मानी जा रही है। फ्रांस, जापान और जर्मनी तीनों ही देशों की यात्राओं से भारत को कई बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

पीएम मोदी ने खुद कनाडा में अपने आखिरी संबोधन में कहा कि जो पिछले 40 साल में नहीं हो सका वो इस 10 दिन की विदेश यात्रा के दौरान हो गया है। यह भारत की दुनियाभर में बदलती छवि की बदौलत ही संभव हो सका है। प्रधानमंत्री मोदी को कनाडा में जबरदस्त संख्या में भारतीय मूल के लोग सुनने आये थे जो विदेश में उनकी लोकप्रियता को दिखाता है।

आइये नजर डालते हैं पीएम मोदी की 10 दिन की 3 देशों की यात्राओं पर। साथ ही पीएम की उन 10 उपलब्धियों पर भी जिससे भारत को बड़ा लाभ होगा।

फ्रांस से हुआ 36 राफाल का करार

फ्रांस से हुआ 36 राफाल का करार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस में बड़ी सफलता यह मिली की यहां 36 राफाल लड़ाकू विमानों का करार हुआ। इस विमान से भारत की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा।

कनाडा से हुआ यूरेनियम का करार

कनाडा से हुआ यूरेनियम का करार

पीएम मोदी को कनाडा से यूरेनियम का करार करार करने में बड़ी सफलता मिली। कनाडा भारत को अगले 5 साल तक यूरेनियम की सप्लाई करेगा।

संयुक्त राष्ट्र परिषद में मिल सकती है स्थाई सीट

संयुक्त राष्ट्र परिषद में मिल सकती है स्थाई सीट

पीएम मोदी ने भारत के संयुक्त राष्ट्र परिषद में स्थायी सीट को हक बताया। उन्होंने कहा कि वो दिन गये जब भारत अपने हक की भीख मांगता था। ये हमारा हक हैऔर हमे वो मिलना चाहिए।

मेक इन इंडिया को मिला जबरदस्त समर्थन

मेक इन इंडिया को मिला जबरदस्त समर्थन

पीएम मोदी मेक इन इंडिया अभियान का हर देश में जमकर प्रचार कर रहे हैं। साथ ही इस अभियान में आने के लिए कई देशों के उद्योगपतियों ने अपनी रुचि दिखायी है। वहीं जर्मनी के हैनोवर मेले में भारत को जरबदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

महाराष्ट्र में परमाणु परियोजना पर फ्रांस करेगा मदद

महाराष्ट्र में परमाणु परियोजना पर फ्रांस करेगा मदद

फ्रांस के साथ भारत ने एक बड़ा करार परमाणु के क्षेत्र में भी किया है। फ्रांस के साथ एक करार हुआ है जिसके तहत फ्रांस महाराष्ट्र के जैतापुर में परमाणु परियोजनता पर काम करने का करार किया है।

17 मुद्दों पर बनी सहमति

17 मुद्दों पर बनी सहमति

इन सबके अलागवा 17 अन्य अहम मुद्दों पर फ्रांस सरकार और भारत सरकार के बीच 17 अहम मसौदों पर हस्ताक्षर किय हैं।

देश के शहीदों को श्रद्धांजली देने वाले पहले पीएम

देश के शहीदों को श्रद्धांजली देने वाले पहले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे विश्व युद्ध में मारे गये देश के शहीदों को श्रद्धांजली देने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। मोदी ने फ्रांस के न्यूवे चैपेल स्मारक पहुंच कर प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजली दी।

फ्रांस करेगा भारत में 2 बिलियन यूरो का निवेश

फ्रांस करेगा भारत में 2 बिलियन यूरो का निवेश

फ्रांस दौरे के दौरान पीएम मोदी को एक बड़ी सफलता यह मिली की फ्रांस की सरकार भारत में आने वाले समय में 2 मिलियन यूरो का निवेश करने को तैयार हो गयी है।

फ्रांस बनायेगा भारत में स्मार्ट सिटी

फ्रांस बनायेगा भारत में स्मार्ट सिटी

वहीं फ्रांस के दौरे के दौरान फ्रांस सरकार ने भारत के नागपुर और पांडिचेरी को स्मार्ट सिटी बनाने में भारत की मदद करेगा। पीएम मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है।

फ्रांस भारत में बनायेगा रक्षा उपकरण

फ्रांस भारत में बनायेगा रक्षा उपकरण

वहीं रक्षा क्षेत्र में भी फ्रांस भारत में निवेश करने को तैयार हो गया है। फ्रांस की कंपनियां भारत में रक्षा उपकरण का निर्माण करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+