VIDEO:मासूम पर जर्मन शेफर्ड का हमला, घर के पास गली में खेल रही थी बच्ची
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मासूम पर जर्मन शेफर्ड ने हमला किया है और उसके शरीर को नोच डालने की कोशिश की है। वीडियो बुधवार सुबह का ही बताया जा रहा है। (वीडियो विचलित कर सकता है)
वीडियो में दिख रहा है कि अगर बच्ची कुछ देर और उस कुत्ते की गिरफ्त में होती तो बहुत भयानक घटना हो सकती थी। वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्ची अपने घर की गली में है, तभी कुत्ता उसपर टूट पड़ता है। बच्ची की आवाज सुनकर लोग उसे बचाने के लिए भागते हैं। संयोग से पास ही में एक महिला थी, जिसने तत्काल बच्ची को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

आसपास के लोगों ने बचाई मासूम की जान
यह घटना बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके के कृष्णा थियेयर के पास की बताई जा रही है। कुत्ते ने सुबह के करीब 7.30 पर बच्ची पर हमला किया। संयोग से उस वक्त वहां कुछ और लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने उसके चिल्लाने की आवाज सुन ली।
बच्ची को बचाने के लिए कुत्ते से भिड़ी महिला
हालांकि, उस महिला ने जर्मन शेफर्ड की गिरफ्त से उसे छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन फिर उसने उसे जख्मी कर दिया। 36 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते ने जैसे ही मासूम पर अटैक किया, पास में ही मौजूद उस महिला ने उसे बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान वह भी कुत्ते की चपेट में आई और जमीन पर गिर गई।
कुत्ते के हमले में बच्ची हुई जख्मी
वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स जख्मी बच्ची को उठाकर कुत्ते से दूर भाग रहा है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में बच्ची के शरीर पर कई तरह के जख्म आए हैं। बच्ची को बाद में अस्पताल ले जाया गया।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक कुत्ते ने बच्ची के चेहरे, हाथ और पांव को जख्मी किया है। उसे कुत्ते के जबड़े से छुड़ाने के लिए उस महिला ने भी बहुत संघर्ष किया और तबतक नहीं मानी जबतक बच्ची कुत्ते की गिरफ्त से छूट नहीं गई।
इससे पहले शनिवार को भी कर्नाटक के कोप्पल में कुछ आवारा कुत्तों ने एक लड़की पर हमला कर दिया था और उसे खींचकर ले गए थे। उस घटना में लड़की कुत्तों के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications