ग्‍वालियर से चुनाव लड़ सकते हैं जनरल वी के सिंह

V K Singh to contest from Gwalior
ग्‍वालियर। अभी हाल ही में सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे से मिलकर आपसी विरोधों को दूर करने वाले पूर्व सेनाध्‍यक्ष जनरल वी के सिंह ने संकेत दिये हैं कि वह ग्‍वालियर से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्‍होने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर लोगों ने चाहा तो वह ग्‍वालियर से चुनाव लड़ सकते हैं।

उन्‍होने यह भी साफ किया कि वह अन्‍ना हजारे के साथ हैं न कि अरविंद केजरीवाल के साथ। वी के सिंह ने कहा कि वह ऐसे समय में अन्‍ना हजारे के पास आये जब अरविंद केजरीवाल उन्‍हें छोड़कर जा चुके थे। सिंह ने पूर्व सैनिकों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यह जरूरी है कि सैनिकों के सभी संगठन एक साथ आ जाएं, जिससे कि उनकी आवाज सुनी जाए। गौर हो कि इस समय देश में 360 सैनिक संगठन कार्यरत हैं।

इसके पहले इस तरह की खबरें आ रही थी कि वी के सिंह भाजपा की तरफ से रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं क्‍योंकि अभी तक भाजपा पर यही आरोप लगाये जाते रहे हैं कि वह सोनिया गांधी के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र में कमजोर प्रत्‍याशी उतारते रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि वी के सिंह को जल्‍द ही भाजपा टिकट जारी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+